बुधवार, 13 जनवरी 2021

सिल्वर वैडिंग, MCQ

 




1- यशोधर बाबू ने दफ्तर की घड़ी को सुस्त ठहराया क्योंकि-


क) वे अपनी घड़ी रोजाना रेडियो समाचार से मिलाते थे।

ख) वे अपनी घड़ी रोजाना रेलवे स्टेशन से मिलाते थे। 

ग) वे अपनी घड़ी रोजाना दूरदर्शन समाचार से मिलाते थे।

घ) वे अपनी घड़ी को दफ्तर की घड़ी से मिलाते थे।



2- दफ्तर में यशोधर बाबू के मातहतों को शाम 5:00 बजे के बाद भी बैठना पड़ता था क्योंकि-


क) यशोधर बाबू किसी को जाने की अनुमति नहीं देते थे।

ख) दफ्तर में छुट्टी 6:00 बजे होती थी।

ग) यशोधर बाबू देर तक रुकते थे।

घ) दफ्तर में काम अधिक रहता था।



3- दफ्तर से चलते-चलते यशोधर बाबू जूनियरों से कोई मनोरंजक बात कर लेते थे-


क) यशोधर बाबू बहुत मजाकिया आदमी थे।

ख) दफ्तर के लोग बहुत मजाकिए थे।

ग) कृष्णानंद पांडे से यशोधर बाबू ने यह आदत सीखी थी।

घ) किशनदा ने यशोधर बाबू को ऐसा करने के लिए बाध्य किया था।



4- किसने कहा - "आप लोगों की देखादेखी सेक्शन की घड़ी भी सुस्त हो गई है।"


क) किशनदा ने।

ख) यशोधर बाबू ने।

ग) पाटिल ने।

घ) चड्डा ने।



5- "बाबा आदम के ज़माने की है बड़े बाऊ यह तो।" यहां 'यह' से क्या संकेत किया गया है?


क) साइकिल 

ख) पेन 

ग) घड़ी 

घ) दफ्तर।



6- दफ्तर में चड्डा किस ओहदे पर काम करता था?


क) क्लर्क 

ख) असिस्टेंट ग्रेड 

ग) सेक्शन ऑफिसर 

घ) चपरासी



7- "हम पुरानी चाल के, हमारी घड़ी पुरानी चाल की" - इस पंक्ति से यशोधर बाबू क्या कहना चाहते हैं?


क) यशोधर बाबू को पुरानी चीजें पसंद है। 

ख) यशोधर बाबू को नई चीजें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। 

ग) यशोधर बाबू पुराने ख्यालात के हैं।

घ) यशोधर बाबू को पुरानी घड़ी पसंद है।



8- यशोधर बाबू को दिल्ली आते ही सरकारी दफ्तर में किसी भी काम पर नहीं लगाया जा सका क्योंकि-


क) यशोधर बाबू की शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं थी।

ख) यशोधर बाबू की उम्र कम थी।

ग) यशोधर बाबू दिल्ली पढ़ने के लिए आए थे।

घ) यशोधर बाबू अधिक तनख्वाह चाह रहे थे।



9- यशोधर बाबू ने मैट्रिक की परीक्षा कहां से पास की थी?


क) दिल्ली 

ख) अल्मोड़ा 

ग) जयपुर 

घ) इलाहाबाद।



10- यशोधर बाबू किशन दा को दफ्तर में क्या कहकर बुलाते थे?


क) दादा

ख) दा

ग) सर

घ) साहब



11- यशोधर बाबू गोल मार्केट से सेक्रेट्रिएट तक पहले साइकिल में आते जाते थे, इधर पैदल आने-जाने लगे हैं क्योंकि-


क) उनकी साइकिल खराब हो गई थी।

ख) वे अब साइकिल नहीं चला पाते हैं।

ग) उनके बच्चों को यशोधर बाबू का साइकिल चलाना पसंद नहीं है।

घ) उनके घर और दफ्तर की दूरी बहुत कम हो गई है।



12- यशोधर बाबू के संबंध में सही विकल्प चुनिए-


क) यशोधर बाबू अपने मातहतों के साथ हंसी-मजाक कर लिया करते थे।

ख) यशोधर बाबू एक सख्त ऑफिसर थे।

ग) यशोधर बाबू अपने मातहतों के साथ बैठकर चाय-पानी और गप्प-गपाष्टक किया करते थे।

घ) यशोधर बाबू दफ्तर में अधिक समय तक रुकना वक्त बरबाद करना समझते थे।



13- यशोधर बाबू ने हर बार गोल मार्केट छोड़ने से इंकार क्यों कर दिया?


क) गोल मार्केट उनकी यादों में बसा हुआ था।

ख) उनके बच्चे गोल मार्केट छोड़ना नहीं चाहते थे।

ग) उनका दफ्तर गोल मार्केट में ही था।

घ) गोल मार्केट का उनका मकान बहुत शानदार था।



14- भले ही यशोधर बाबू का दफ्तर 5:00 बजे छूटता हो, वह घर 8:00 बजे से पहले नहीं पहुंचते। क्यों?


क) उन्हें दफ्तर में काम अधिक रहता था।

ख) दफ्तर के बाद उन्हें और भी काम करने होते थे।

ग) पारिवारिक मतभेद के कारण वे घर जल्दी नहीं आना चाहते थे।

घ) वह घर की जरूरतें पूरी करने के लिए ओवरटाइम किया करते थे।



15- "एनीवे- जेनरेशनों में गैप तो होता ही है सुना" - किसका कथन है?


क) यशोधर बाबू की बेटी का।

ख) यशोधर बाबू के बड़े लड़के का।

ग) यशोधर बाबू की पत्नी का।

घ) इनमें से कोई नहीं।



16- यशोधर बाबू की पत्नी अपने मूल संस्कारों से किसी भी तरह आधुनिक नहीं है तथापि वह मॉड हो गई है। कैसे?


क) उन्हें आधुनिक होना अच्छा लगता है।

ख) बच्चों की तरफदारी करने की मातृसुलभ मजबूरी से।

ग) यशोधर बाबू उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

घ) सामाजिक मजबूरी के कारण।



17- किशन दा के रिटायर होने के बाद यशोधर बाबू उन्हें अपने क्वार्टर में क्यों नहीं ठहरा पाए?


क) किशन दा अपने गांव जाना चाहते थे।

ख) यशोधर बाबू को क्वार्टर नहीं मिला हुआ था।

ग) यशोधर बाबू के क्वार्टर में जगह नहीं थी।

घ) किशन दा यशोधर बाबू के साथ नहीं रहना चाहते थे।



18- किशन दा की मृत्यु का कारण पूछने पर उनके रिश्तेदार ने यशोधर बाबू को कहा 'जो हुआ होगा'। इसका अर्थ है-


क) कुछ तो हुआ है।

ख) पता नहीं, क्या हुआ।

ग) कुछ हुआ होगा।

घ) उपरोक्त सभी।



19- गधा पचीसी में कोई क्या करता है इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि बाद में हर आदमी समझदार हो जाता है। इस पंक्ति का आशय है-


क) हर आदमी गधा होता है।

ख) 25 साल तक आदमी गधा होता है।

ग) जिम्मेदारी आने पर हर आदमी समझदार हो जाता है।

घ) उपरोक्त सभी।



20- किसका कथन है - "मूर्ख लोग मकान बनाते हैं, सयाने उनमें रहते हैं।"


क) यशोधर बाबू 

ख) यशोधर बाबू की पत्नी 

ग) यशोधर बाबू का बड़ा लड़का 

घ) किशन दा



उत्तर


1- क,  2- ग,  3- ग,  4- ख,  5- ग,  6- ख,  7- ग,  8- ख,  9- ख,  10- घ,  11- ग,  12- क,  13- क,  14- ग,  15- घ,  16- ख,  17- ग,  18- ख,  19- ग,  20- घ



'जूझ' पाठ पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 
https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2021/01/mcq_14.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हर पाठ दस बात

   लक्ष्य : बोर्ड परीक्षा 2023 रणनीति : 'हर पाठ दस बात' (Every Chapter Ten Points) अक्टूबर का महीना समाप्त होने को है। कक्षा दसवीं ए...