Spelling लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Spelling लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 31 अगस्त 2020

वर्तनी-दोष-2

 https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2020/08/1_24.html


वर्तनी-दोष एक के बाद यह वर्तनी दोष का दूसरा भाग है। विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका जांच करते हुए बहुत से ऐसे शब्द मिलते हैं जिनका स्वरूप बिगड़ा हुआ होता है। वर्तनी संबंधी ऐसे ही दोषपूर्ण शब्दों को विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका से चुनकर उनका सही रूप यहां दिया जा रहा है। थोड़ा सचेत होकर इन शब्दों का अभ्यास किया जाए तो वर्तनी संबंधी इन दोषों से बचा जा सकता है।

लिखी जाती है

समर्थन 

परीक्षा 

कहा है कि

 लगता था कि

 अशांति

 सूर्योदय

 दूसरे

 धीमे-धीमे

आत्मविश्वास

 मेहनत

 ऐसी

 कविता

 भूलकर

 निम्नलिखित

 निकली

 प्रतीत

 बल्कि

 कुश्ती

 दृश्य

 विभीषिका

 पीड़ित

 महामारी

 परंतु

 रुदन

 प्रेरित

 अध्यापक

 शीर्षक

 जूझ

 व्यक्त

 संघर्ष

 मुख्य

 जिस प्रकार

 संबंध

 प्रकाशित हुआ था

 हमेशा

 भुगतान

 निजी जीवन

 आपसी

 अधिकार

 भुलाकर

 भूलकर

 उसमें

 क्योंकि

 गलियों में

 अंधविश्वास

 इसलिए

 इसीलिए

 उत्तेजित

 उत्तेजक

 प्रेरणा

 परेशानी

 परेशानियों

 सार्थक

 सार्थकता

 चुनौती

 सूझबूझ

 बखूबी

 चढ़ाता

 जीवन

 जिंदगी

 पीड़ित

 सजीव

 व्यक्ति

 बीमार

 बीमारियों

 पश्चाताप

 सुरीली

 आदि

 समाप्त

 अलगाववाद

 विशेष

 अभिव्यक्ति

 शब्दों

 चाहिए

 तरीके

 व्यापक

 अतीत

 वर्तमान

 शरीर

 प्राणियों

 मृत्यु

 पड़ोसियों

 चुनौती

 विश्वसनीय

 स्थापित

 जुझारूपन

 दाखिला

 विद्यालय

 स्कूल

 पर्दाफाश

 समाप्त

 अभिव्यक्ति

 चाहिए

 बिना भेदभाव

 साबित 

सोमवार, 24 अगस्त 2020

वर्तनी-दोष-1

 एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों की हिंदी की उत्तर-पुस्तिका जांच (नोटबुक चेकिंग) करते हुए अनेक प्रकार की अशुद्धियां पाता हूं। इन अशुद्धियों की वजह से उनकी भाषा व अभिव्यक्ति प्रभावी तथा आकर्षक नहीं बन पाती है। अनेक प्रकार की अशुद्धियों में सबसे अधिक गलतियां बच्चे वर्तनी में करते हैं। वर्तनी-दोष के कारण शब्द की बनावट गलत हो जाया करती है। भाषा की उत्तर-पुस्तिकाओं में इन गलतियों की अपेक्षा नहीं की जाती है।

अतः विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका (नोटबुक) से ही यहां कुछ शब्दों को लिया जा रहा है, जिसे अक्सर विद्यार्थी गलत लिखा करते हैं। निरंतर व सचेत अभ्यास के द्वारा इन गलतियों को बहुत आसानी से दूर किया जा सकता है।


में

मैं

मैंने

नहीं

उन्हें

उन्होंने

किन्हीं

किन्हें

जिन्हें

जिन्होंने

क्योंकि

उचित

तकनीकी

चिकित्सा

मुहिम

प्रामाणिकता

अत्यधिक

पोषित

अनिवार्य

दृश्य

ग्रामीण

निर्माता

ठीक

अधूरे

भूमि

दूसरे

सभापति

महोदय

कोशिश

महसूस

इत्यादि

जीवन

नीति

इसलिए

परिस्थिति

गतिशील

सहूलियत

ग्राहकों

माहौल

आत्मविश्वास

विश्वसनीय

विश्वसनीयता

मीडिया

स्तरीय

प्रत्यक्षदर्शी

केंद्रीय

केंद्रित

शुद्धि

प्रसारण

प्रयुक्त

भूमिका

सांस्कृतिक

प्रस्तुत

व्यक्तिगत

सामंजस्य

विदूषक

ईमानदारी

प्रशंसा

विस्थापन

जन्मभूमि

सीमाएं

विभाजन

इंगित 

हृदय

सुंदरता

वाह्य

परिवेश

सौंदर्य

स्वाभाविक

स्वभाव

आर्थिक विकास

ज़िम्मेदारियों 

परंपराओं

सिद्धांतों

संस्कारों

संयुक्त परिवार

इच्छाएं

गृहस्थ

मृत्यु

शुरू में

आखिर में

वाक्यांश

कमियां

अपूर्णता 

व्यक्तित्व

महत्त्वपूर्ण

मध्यमवर्गीय परिवार

प्रतिनिधि

निम्नलिखित

मानवीय मूल्य

दुनियादारी

अनुपयुक्त

व्यवहार

व्यावहारिक

सहानुभूति


(उत्तर-पुस्तिका की जांच जारी है। अतः शब्दों की अगली सूची अगले पोस्ट में)

https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2020/08/2_31.html

बुधवार, 5 अगस्त 2020

हिंदी की अशुद्धियां कैसे दूर करें

हिंदी की बात करते ही अशुद्धियों की बात आ ही जाती है। स्कूल में अधिकतर बच्चे इन अशुद्धियों के शिकार होते हैं। कक्षा-कार्य व गृह-कार्य की नोटबुक हो अथवा परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं, सभी जगह अशुद्धियों की भरमार देखी जाती है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चे सही उत्तर जानते हुए भी उसे ठीक तरह से लिख नहीं पाते। उनके उत्तर-लेखन में कई तरह की अशुद्धियां रह जाती हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि उन्हें मूल्यांकन में कम अंक भी दिए जाते हैं तथा वे प्रोत्साहन से भी वंचित रह जाते हैं।

जब हम इन अशुद्धियों की बात करते हैं तो पहला सवाल यह उठता है कि क्या आप अपनी इन अशुद्धियों से परेशान हैं? क्या आप अपनी इन अशुद्धियों को दूर करना चाहते हैं? क्या आपके मन में बिना गलती किए अच्छी हिंदी लिखने की इच्छा होती है? यदि इसका उत्तर हां है, तो नीचे लिखी गई बातों को ध्यान से पढ़ें तथा बताए गए नियमों का पालन व अभ्यास करें:-

 

हिंदी की कोई भी अच्छी पुस्तक प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालें। इसकी शुरुआत आप अपनी पाठ्य-पुस्तक से कर सकते हैं। पुस्तक पढ़ते समय सचेत रहें तथा शब्दों को पढ़ते हुए उसकी बनावट को ध्यान से देखें। जो शब्द आपके लिए नए हों अथवा कठिन हों, उसे रेखांकित करें तथा उसे याद रखें। संभव हो तो उन शब्दों की एक सूची बना लें।

 पुस्तक पढ़ते समय वाक्य-रचना पर भी ध्यान दें। इस बात को ध्यान से देखें और समझें कि किसी बात को कहने के लिए किस तरह से वाक्य-रचना की जाती है। आपको अपनी बात कहने तथा लिखने के लिए इन वाक्यों से सहायता लेनी चाहिए।

 प्रतिदिन पुस्तक से देखकर कम-से-कम 10 वाक्य नोटबुक में लिखें। इससे आपके लेखन में भी सुधार आएगा तथा अशुद्धियां भी दूर होंगी।

इसके अतिरिक्त आप श्रुतलेख का अभ्यास प्रतिदिन करें। श्रुतलेख का अभ्यास आप दो तरह से कर सकते हैं। शब्द-लेखन अभ्यास तथा अनुच्छेद-लेखन अभ्यास। श्रुतलेखन अभ्यास के लिए आप घर में किसी सदस्य की सहायता ले सकते हैं। उनसे शब्द अथवा अनुच्छेद पढ़ने के लिए कहिए, आप सुनकर उसे अपनी नोटबुक में लिखिए। लिख लेने के बाद आप स्वयं पुस्तक से उसका मिलान कीजिए तथा अपनी गलतियों को रेखांकित कीजिए। गलत लिखे गए शब्दों को पुस्तक से देखकर ठीक कीजिए तथा उसे याद रखिए।

 सही शब्द तथा वाक्य-रचना के साथ अपनी अभिव्यक्ति-क्षमता का विकास कीजिए। इसके लिए आपको प्रतिदिन अपने शब्दों में कुछ लिखने की आदत डालनी चाहिए। इसकी शुरुआत आप पढ़े हुए पाठ के प्रश्नोत्तर लेखन से कर सकते हैं।

 अपनी अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए आप प्रतिदिन डायरी लेखन की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी डायरी में हर दिन के अपने अनुभवों को लिखना शुरू करें।

 अनौपचारिक पत्र-लेखन अभिव्यक्ति-क्षमता के विकास के लिए एक अच्छा माध्यम है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य, रिश्तेदार अथवा मित्र को पत्र लिखकर अभ्यास कर सकते हैं।

 निबंध को गद्य की कसौटी कहा जाता है। अतः भाषा और अभिव्यक्ति-क्षमता के विकास के लिए निबंध-लेखन का अभ्यास बहुत अच्छा माना जाता है। आप अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी इकट्ठा करके निबंध-लेखन का अभ्यास कर सकते हैं। इस अभ्यास से आपको परीक्षा में तथा अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में भी निबंध लिखने में सहूलियत होगी।

 इसके अतिरिक्त संवाद-लेखन, कविता-लेखन, कहानी-लेखन, समाचार-लेखन आदि माध्यमों का प्रयोग अपनी रुचि के अनुसार भाषा व अभिव्यक्ति-क्षमता को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

अतः भाषा की शुद्धता तथा अभिव्यक्ति-क्षमता के विकास के लिए प्रतिदिन सचेत होकर पुस्तक पढ़ने की आदत डालना, श्रुतलेख के द्वारा शब्द या वाक्य-लेखन अभ्यास करना तथा रचनात्मक-लेखन करना आवश्यक है।



तुलसीदास (कवितावली एवं रामचरितमानस) कक्षा- 12वीं

  तुलसीदास: अध्ययन मार्गदर्शिका लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तरी तुलसीदास ने शास्त्रीय और लोकभाषा के बीच संतुलन कैसे साधा? उनकी रचनाओं में यह द्वंद्...