CBSE class 12th Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CBSE class 12th Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

आरोह, भाग-2 (गद्य -खंड) - महत्त्वपूर्ण प्रश्न

 

सीबीएसई (CBSE) पाठ्यचर्या के हिंदी आधार (Hindi Core) विषय कोड (Subject code) - 302 के पाठ्यक्रम के अंतर्गत आरोह, भाग-2 के 'गद्य-खंड' से कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों (Important questions) की सूची यहां दी जा रही है। आप इन प्रश्नों के उत्तर लेखन का अभ्यास अवश्य करें। चूंकि ये सभी प्रश्न 3-3 अंकों के होंगे, अतः इन सभी प्रश्नों के उत्तर आप लगभग 50 से 60 शब्दों में लिखने का प्रयास करें।


1- भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा?


2- "भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं" - लेखिका ने ऐसा क्यों कहा होगा?


3- भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई?


4- बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?


5- 'बाजारुपन' से क्या तात्पर्य है? किस प्रकार के व्यक्ति बाज़ार को सार्थकता प्रदान करते हैं?


6- बाजार में भगत जी के व्यक्तित्व का कौन-सा सशक्त पहलू उभर कर आता है? क्या आपकी नजर में उनका आचरण समाज में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकता है?


7- लोगों ने लड़कों की टोली को मेढक मंडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आपको इंदरसेना कहकर क्यों बुलाती थी?


8- जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?


9- 'गगरी फूटी बैल पियासा' इंदरसेना के इस खेल गीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?


10- इंदरसेना सबसे पहले 'गंगा मैया की जय' क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्त्व है?


11- लुट्टन पहलवान ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मेरा गुरु कोई पहलवान नहीं, यही ढोल है?


12- ढोलक की आवाज़ का पूरे गांव पर क्या असर होता था?


13- महामारी फैलने के बाद गांव में सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य में क्या अंतर होता था?


14- लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत की तरह क्यों माना है?


15- "हृदय की कोमलता को बचाने के लिए व्यवहार की कठोरता भी कभी-कभी जरूरी हो जाती है" - प्रस्तुत पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


16- हाय! वह अवधूत आज कहां है? - लेखक ने यहां किसे स्मरण किया है और क्यों?


17- जाति-प्रथा भारतीय समाज में बेरोजगारी व भूखमरी का भी एक कारण कैसे बनती रही है? क्या यह स्थिति आज भी है?


18- जाति-प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे आंबेडकर के क्या तर्क हैं?


19- आंबेडकर के मत से 'दासता' की व्यापक परिभाषा क्या है?


20- आंबेडकर की कल्पना का आदर्श समाज कैसा होगा?


उपरोक्त प्रश्नों की सूची आरोह, भाग- 2 के गद्य-खंड से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है। प्रश्नों की सूची विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण एवं उपयुक्त है जो किन्हीं कारणों से निम्न क्षमता ( Slow bloomers) प्रदर्शित करते रहते हैं अथवा अध्ययन के लिए पर्याप्त समय नहीं देते हैं।

उच्चतम क्षमताओं को प्राप्त विद्यार्थी (High Achievers) पाठ्यक्रम को विस्तार से पढ़ें, उसके विविध प्रसंगों एवं संदर्भों को समझें तथा पाठ से जुड़े तथा उसके आसपास सभी संभावित प्रश्नों के रचनात्मक उत्तर लिखने का अभ्यास करें। इस कार्य हेतु आप अपने शिक्षक की सहायता अवश्य लें।


काव्य खंड के महत्त्वपूर्ण प्रश्न यहां देखें।


शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

बाज़ार दर्शन (Bazar darshan) MCQ

 1- 'उस महिमा का मैं कायल हूं।' - यहां किसकी महिमा की बात कही गई है?


(क) बाज़ार की महिमा 

(ख) दोस्त की महिमा 

(ग) पत्नी की महिमा 

(घ) भगत जी की महिमा



2- 'आदिकाल से इस विषय में पति से पत्नी की ही प्रमुखता प्रमाणित है।' - यहां किस विषय में पत्नी की प्रमुखता बताई गई है?


(क) पैसे बचाने में 

(ख) खरीदारी करने में 

(ग) घर संभालने में

(घ) बातें करने में



3- लेखक के दोस्त के द्वारा अधिक खरीदारी करने का मूल कारण क्या है?

(क) बाज़ार की रौनक 

(ख) पत्नी 

(ग) पैसे की गर्मी 

(घ) ज़रूरत



4- पैसा पावर है। यह पावर किस रूप में प्रकट होता है?


(क) बैंक बैलेंस के रूप में।

(ख) लोन देने के रूप में 

(ग) लोन लेने के रूप में 

(घ) परचेज़िंग पावर के रूप में



5- संयमी लोग कैसे होते हैं?


(क) फ़िज़ूल सामान को फ़िज़ूल नहीं समझते हैं।

(ख) फ़िज़ूल सामान को फ़िज़ूल समझते हैं।

(ग) गैर ज़रूरी खरीदारी करते हैं।

(घ) कंजूस होते हैं।



6- 'बाज़ार है कि शैतान का जाल है?' - यहां वक्ता कौन है?


(क) लेखक 

(ख) लेखक के मित्र की पत्नी 

(ग) लेखक का मित्र 

(घ) भगत जी



7- 'लेकिन ऊंचे बाज़ार का आमंत्रण मूक होता है और उससे चाह जगती है।' - यहां चाह से क्या आशय है?


(क) ज़रूरत 

(ख) अभाव

(ग) पसंद

(घ) लालच



8- बाज़ार के जादू का असर सबसे ज्यादा कब होता है?


(क) जेब खाली मन भरा हो।

(ख) जेब भरी मन खाली हो।

(ग) जेब और मन दोनों खाली हों।

(घ) जेब और मन दोनों भरे हों।



9- अधिक फैंसी चीज़ों की खरीदारी का नतीजा क्या होता है?


(क) आराम मिलता है। 

(ख) सुख मिलता है। 

(ग) आराम में खलल डालती है। 

(घ) संतुष्टि होती है।



10- बाज़ार के जादू से बचने का सीधा उपाय क्या है?


(क) मनीबैग साथ न रखें।

(ख) जेब खाली रखें।

(ग) मन खाली रखें।

(घ) मन भरा रखें।



11- बाज़ार की सार्थकता किसमें है?


(क) उसके आकर्षण में।

(ख) मन में लालच जगाने में।

(ग) मन में अभाव पैदा करने में।

(घ) आवश्यकता के समय काम आने में।



12- निम्न कथन और निष्कर्ष पर विचार कीजिए-

(अ) कथन : मन खाली नहीं रहना चाहिए।

(ब) निष्कर्ष : मन बंद रहना चाहिए।


इनमें से सही विकल्प चुनिए-

(क) केवल अ

(ख) केवल ब

(ग) अ और ब दोनों।

(घ) कोई नहीं।



13- पैसे की व्यंग्य-शक्ति क्या है?


(क) पैसे को अपना गुलाम बनाना। 

(ख) पैसे का गुलाम बन जाना। 

(ग) पैसे का सही इस्तेमाल करना। 

(घ) पैसे की बचत करना।



14- इच्छानिरोधस्तप: का शाब्दिक अर्थ क्या है?


(क) इच्छा पूर्ण करना ही तप है।

(ख) इच्छा को मारना तप है।

(ग) बड़ी इच्छा करना ही तप है।

(घ) छोटी इच्छा करना ही तप है।



15- भगत जी पर बाज़ार के जादू का असर क्यों नहीं होता है?


(क) भगत जी बाज़ार नहीं जाते हैं।

(ख) भगत जी बाज़ार कभी-कभी जाते हैं।

(ग) भगत जी के पास पैसे नहीं हैं।

(घ) भगत जी की ज़रूरतें सीमित हैं।



16- भगत जी प्रतिदिन कितने पैसे कमाते हैं?


(क) चार आने

(ख) छः आने

(ग) आठ आने

(घ) बारह आने



17- कैसे लोग बाज़ार की व्यंग्य-शक्ति को बढ़ाते हैं?


(क) धनवान लोग

(ख) गरीब लोग

(ग) लालची लोग

(घ) दिखावटी लोग



18- 'बाज़ारूपन' से क्या आशय है?


(क) बाज़ार का आकर्षण

(ख) बाज़ार का कपट

(ग) बाज़ार का जादू

(घ) बाज़ार की उपयोगिता



19- लेखक अर्थशास्त्र को अनीति शास्त्र क्यों कहते हैं?


(क) अर्थशास्त्र में नैतिक बातें नहीं बताई जाती।

(ख) अर्थशास्त्र में बाज़ार के सिद्धांत होते हैं।

(ग) अर्थशास्त्र शोषण को बढ़ाता है।

(घ) अर्थशास्त्र बाज़ार को नियंत्रित करता है।



20- बाज़ार में किस संबंध की प्रमुखता होती है?


(क) पारिवारिक संबंध।

(ख) मित्रता का संबंध।

(ग) ग्राहक और बेचक का संबंध।

(घ) कोई संबंध नहीं।




उत्तर


1- ग, 2- ख, 3- ग, 4- घ, 5- ख, 6- ग, 7- ख, 8- ख, 9- ग, 10- घ, 11- घ, 12- क, 13- ख, 14- ख, 15- घ, 16- ख, 17- घ, 18- ख, 19- ग, 20- ग


तुलसीदास (कवितावली एवं रामचरितमानस) कक्षा- 12वीं

  तुलसीदास: अध्ययन मार्गदर्शिका लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तरी तुलसीदास ने शास्त्रीय और लोकभाषा के बीच संतुलन कैसे साधा? उनकी रचनाओं में यह द्वंद्...