1- मुअनजो-दड़ो और हड़प्पा प्राचीन भारत के ही नहीं, दुनिया के दो सबसे पुराने ……….शहर माने जाते हैं।
क) नियोजित शहर
ख) अनियोजित शहर
ग) संपन्न शहर
घ) व्यवस्थित शहर
2- मुअनजो-दड़ो किस काल के शहर का एक उदाहरण है?
क) लौह युग
ख) ताम्र युग
ग) कांस्य युग
ग) स्वर्ण युग
3- सिंधु घाटी सभ्यता के संबंध में सही कथन क्या है?
क) सिंधु घाटी पहाड़ की संस्कृति थी।
ख) सिंधु घाटी मैदान की संस्कृति थी।
ग) सिंधु घाटी वन संस्कृति थी।
घ) सिंधु घाटी मरुस्थलीय संस्कृति थी।
4- पूरा मुअनजो-दड़ो छोटे-मोटे टीलों पर आबाद था। ये टीले-
क) प्राकृतिक थे।
ख) प्राकृतिक नहीं थे।
ग) मानव कृत थे।
घ) इनमें से कोई नहीं।
5- मुअनजो-दड़ो शहर में ईटों से धरती की सतह को ऊंचा उठाया गया था क्योंकि
क) भूकंप से बचने के लिए
ख) सिंधु के जल से बचने के लिए
ग) महामारी से बचने के लिए
घ) तूफान से बचने के लिए
6- यहां के आंगन की टूटी-फूटी सीढ़ियां आपको कहां तक ले जाती हैं?
क) छत तक
ख) ऊपरी मंजिल तक
ग) क और ख दोनों
घ) कहीं नहीं
7- दुनिया की प्राचीन सभ्यता होने के भारत के दावे को पुरातत्व का वैज्ञानिक आधार मिला-
क) 1947 के बाद
ख) 1922 के बाद
ग) 1937 के बाद
घ) 1916 के बाद
8- "देखना अपनी आंख से देखना है।" इसका क्या आशय है?
क) कैमरे से तस्वीर लेना
ख) अपनी आंख से तस्वीर देखना
ग) फिल्म देखना
घ) अपना अनुभव
9- ग्रिड शैली के शहर का एक उदाहरण है-
क) भोपाल
ख) दिल्ली
ग) कोलकाता
घ) चंडीगढ़
10- सिंधु सभ्यता का यह निर्माण अपने मूल स्वरूप के बहुत नजदीक बचा रह सका है
क) गढ़
ख) महाकुंड
ग) टीले
घ) अजायब घर
11- कोठार किस काम में लाया जाता था?
क) पूजा करने के लिए
ख) अनाज रखने के लिए
ग) सभा करने के लिए
ग) स्नान करने के लिए
12- सिंधु सभ्यता में आवागमन के लिए प्रयोग किया जाता था-
क) घोड़ा गाड़ी
ख) बैल गाड़ी
ग) क और ख दोनों
घ) इनमें से कोई नहीं
13- सिंधु घाटी सभ्यता-
क) एक खेतिहर सभ्यता थी।
ख) एक पशुपालक सभ्यता थी।
ग) क और ख दोनों
घ) इनमें से कोई नहीं।
14- हम सिंधु घाटी सभ्यता को जल संस्कृति कह सकते हैं क्योंकि
क) वहां जल का अभाव है।
ख) वहां जल की अधिक आवश्यकता थी।
ग) वहां नदी, कुएं, स्नानागार और जल की बेजोड़ निकासी व्यवस्था मिली है।
घ) वहां हर बार बार आती थी।
15- सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी पर उसमें भव्यता का नंबर नहीं था। कैसे?
क) इस सभ्यता में राजा और प्रजा दोनों सादगी के साथ रहते थे।
ख) इस सभ्यता में बड़े-बड़े आकर्षक महल मिले हैं।
ग) इस सभ्यता में सभी लोग साधन संपन्न थे और दिखावे के साथ रहते थे।
घ) इस सभ्यता में सभी प्रकार के साधन थे लेकिन दिखावा नहीं था।
16- मुअनजो-दड़ो के टूटे-फूटे खंडहरों में क्या बताते हैं?
क) सभ्यता और संस्कृति के इतिहास एवं उस समय की जीवन शैली।
ख) खंडहर कितने टूट गए हैं।
ग) खंडहर कैसे टूट गए।
घ) वहां के लोग कितने शक्तिशाली थे।
17- सिंधु सभ्यता की खूबी है
क) उसका राज पोषित होना
ख) उसका समाज पोषित होना
ग) उसका धर्म पोषित होना
घ) उसका प्राचीन गणतंत्र होना
18- आज के मुहावरे में कह सकते हैं वह 'लो प्रोफाइल' सभ्यता थी; कैसे?
क) वह एक प्राचीन सभ्यता थी।
ख) वह एक विकसित सभ्यता थी।
ग) उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था।
घ) उस सभ्यता का विकास पूरी तरह से नहीं हो सका था।
19- अजायबघर में प्रदर्शित चीजों में औजार तो हैं, पर हथियार कोई नहीं है। इस बात को लेकर विद्वान सिंधु सभ्यता के संबंध में क्या अनुमान लगाते हैं?
क) वहां की शासन व्यवस्था कमजोर थी।
ख) वहां ताकत के अभाव में अनुशासन नहीं था।
ग) वहां अनुशासन जरूर था, पर ताकत के बल पर नहीं।
घ) वहां की सेना युद्ध में औजार का इस्तेमाल करती थी।
20- सिंधु सभ्यता में भवन निर्माण के लिए एक ही आकार की ईंटों का इस्तेमाल हुआ है। इसका अनुपात है-
क) 1:4:2
ख) 1:2:4
ग) 4:2:1
घ) 2:1:4
उत्तर
1- क, 2- ख, 3- ख, 4- ग, 5- ख, 6- घ, 7- ख, 8- घ, 9- घ, 10- ख, 11- ख, 12- ख, 13- ग, 14- ग, 15- घ, 16- क, 17- ख, 18- ग, 19- ग, 20- ख
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें