वर्तनी-दोष एक के बाद यह वर्तनी दोष का दूसरा भाग है। विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका जांच करते हुए बहुत से ऐसे शब्द मिलते हैं जिनका स्वरूप बिगड़ा हुआ होता है। वर्तनी संबंधी ऐसे ही दोषपूर्ण शब्दों को विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका से चुनकर उनका सही रूप यहां दिया जा रहा है। थोड़ा सचेत होकर इन शब्दों का अभ्यास किया जाए तो वर्तनी संबंधी इन दोषों से बचा जा सकता है।
एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों की हिंदी की उत्तर-पुस्तिका जांच (नोटबुक चेकिंग) करते हुए अनेक प्रकार की अशुद्धियां पाता हूं। इन अशुद्धियों की वजह से उनकी भाषा व अभिव्यक्ति प्रभावी तथा आकर्षक नहीं बन पाती है। अनेक प्रकार की अशुद्धियों में सबसे अधिक गलतियां बच्चे वर्तनी में करते हैं। वर्तनी-दोष के कारण शब्द की बनावट गलत हो जाया करती है। भाषा की उत्तर-पुस्तिकाओं में इन गलतियों की अपेक्षा नहीं की जाती है।
अतः विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका (नोटबुक) से ही यहां कुछ शब्दों को लिया जा रहा है, जिसे अक्सर विद्यार्थी गलत लिखा करते हैं। निरंतर व सचेत अभ्यास के द्वारा इन गलतियों को बहुत आसानी से दूर किया जा सकता है।
में
मैं
मैंने
नहीं
उन्हें
उन्होंने
किन्हीं
किन्हें
जिन्हें
जिन्होंने
क्योंकि
उचित
तकनीकी
चिकित्सा
मुहिम
प्रामाणिकता
अत्यधिक
पोषित
अनिवार्य
दृश्य
ग्रामीण
निर्माता
ठीक
अधूरे
भूमि
दूसरे
सभापति
महोदय
कोशिश
महसूस
इत्यादि
जीवन
नीति
इसलिए
परिस्थिति
गतिशील
सहूलियत
ग्राहकों
माहौल
आत्मविश्वास
विश्वसनीय
विश्वसनीयता
मीडिया
स्तरीय
प्रत्यक्षदर्शी
केंद्रीय
केंद्रित
शुद्धि
प्रसारण
प्रयुक्त
भूमिका
सांस्कृतिक
प्रस्तुत
व्यक्तिगत
सामंजस्य
विदूषक
ईमानदारी
प्रशंसा
विस्थापन
जन्मभूमि
सीमाएं
विभाजन
इंगित
हृदय
सुंदरता
वाह्य
परिवेश
सौंदर्य
स्वाभाविक
स्वभाव
आर्थिक विकास
ज़िम्मेदारियों
परंपराओं
सिद्धांतों
संस्कारों
संयुक्त परिवार
इच्छाएं
गृहस्थ
मृत्यु
शुरू में
आखिर में
वाक्यांश
कमियां
अपूर्णता
व्यक्तित्व
महत्त्वपूर्ण
मध्यमवर्गीय परिवार
प्रतिनिधि
निम्नलिखित
मानवीय मूल्य
दुनियादारी
अनुपयुक्त
व्यवहार
व्यावहारिक
सहानुभूति
(उत्तर-पुस्तिका की जांच जारी है। अतः शब्दों की अगली सूची अगले पोस्ट में)