मंगलवार, 11 अगस्त 2020

जनसंचार माध्यम-1


 1- संचार से आप क्या समझते हैं?

दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान संचार कहलाता है।


2- संचार के कुछ प्रकार बताएं?


मौखिक संचार, अमौखिक संचार। 

अंतःवैयक्तिक संचार, अंतरवैयक्तिक संचार, समूह संचार, जनसंचार।


3- जनसंचार किसे कहते हैं?


जब हम लोगों के समूह के साथ सीधे संवाद की जगह किसी तकनीकी माध्यम के द्वारा समाज के एक विशाल वर्ग से संवाद करते हैं तो इसे जनसंचार कहते हैं।


4- जनसंचार के माध्यम कौन-कौन से हैं?


समाचारपत्र- पत्रिकाएं, रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा, इंटरनेट।


5- जनसंचार के कार्य क्या हैं?


सूचना देना, जनता को शिक्षित करना, मनोरंजन करना, एजेंडा तय करना, सरकार के कामकाज पर निगरानी रखना, विचार विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना।


6- एनकोडिंग क्या है?


भाषा, चिन्हों एवं प्रतीकों के माध्यम से मौखिक या लिखित रूप में जब संदेश भेजते हैं तो इसे एनकोडिंग कहा जाता है।


7- डीकोडिंग क्या है?


प्राप्तकर्ता भाषा, चिन्ह एवं प्रतीकों में निहित संदेश एवं उसके अर्थ को समझने की कोशिश करता है। इसे डीकोडिंग कहा जाता है।


8- फ़ीडबैक क्या है?


संचार-प्रक्रिया में प्राप्तकर्ता को जब संदेश प्राप्त होता है तो वह उसके अनुसार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। यह प्रतिक्रिया फ़ीडबैक कहलाता है। 


9- लाइव क्या है?


किसी कार्यक्रम या घटना का वास्तविक समय में सीधा प्रसारण 'लाइव' कहलाता है।


10- भारत का पहला समाचार-पत्र कौन-सा है? इसकी शुरुआत कब और कहां से हुई थी?


भारत का पहला समाचार-पत्र 'बंगाल गज़ट' है। 1780 में जेम्स ऑगस्ट हिकी ने कोलकाता से इसकी शुरुआत की थी।


11- हिंदी का पहला समाचार-पत्र कौन सा है? इसकी शुरुआत कब और कहां से हुई थी तथा इसके संपादक कौन थे?


हिंदी का पहला समाचार-पत्र 'उदंत मार्तंड' है। इसकी शुरुआत 1826 में कोलकाता से हुई थी। इसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल थे। यह एक साप्ताहिक पत्र था।


12- हिंदी का पहला दैनिक समाचार-पत्र कौन-सा है?


हिंदी का पहला दैनिक समाचार-पत्र 'समाचार सुधावर्षण' है। यह कोलकाता से 1854 में प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक श्यामसुंदर सेन थे।


13- भारत की आजादी के पूर्व प्रकाशित कुछ समाचारपत्र-पत्रिकाओं एवं उनके संपादक के नाम लिखिए।


कविवचन सुधा, बालाबोधिनी : भारतेंदु हरिश्चंद्र

हिंदी प्रदीप : बालकृष्ण भट्ट 

भारत मित्र : बालमुकुंद गुप्त 

ब्राह्मण : प्रताप नारायण मिश्र 

सरस्वती : महावीर प्रसाद द्विवेदी 

प्रताप : गणेश शंकर विद्यार्थी 

कर्मवीर : माखनलाल चतुर्वेदी 

मतवाला : सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' 

हंस : प्रेमचंद


14- भारत की आजादी के बाद प्रकाशित हिंदी की कुछ पत्रिकाओं एवं उनके संपादक के नाम लिखिए।


पहल : ज्ञानरंजन 

तद्भव :अखिलेश 

वागर्थ : प्रभाकर श्रोत्रिय 

कथाक्रम : शैलेंद्र सागर 

नया ज्ञानोदय : रवीन्द्र कालिया 

कथादेश : हरिनारायण 

पूर्वाग्रह : अशोक बाजपेयी

कथन : रमेश उपाध्याय


15- रेडियो का आविष्कार किसने और कब किया?


रेडियो का आविष्कार 1895 में इटली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जी. मार्कोनी ने किया।


16- ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?


ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना 1936 में हुई।


17- आज़ादी के समय तक देश में कितने रेडियो स्टेशन खुल चुके थे?


आज़ादी के समय तक देश में कुल 9 रेडियो स्टेशन खुल चुके थे- लखनऊ, दिल्ली, बंबई (मुंबई), कलकत्ता (कोलकाता), मद्रास (चैन्नई), तिरुचिरापल्ली, ढाका, लाहौर और पेशावर। इनमें से तीन रेडियो स्टेशन भारत-विभाजन के बाद पाकिस्तान के हिस्से में चले गए।


18- भारत में एफएम रेडियो की शुरुआत कब हुई?


भारत में एफएम रेडियो की शुरुआत 1993 में हुई।


19- आकाशवाणी और दूरदर्शन को केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण से निकालकर प्रसार भारती को कब सौंपा गया?


1997 में।


20- भारत में टेलीविज़न की शुरुआत कब हुई थी?


15 सितंबर 1959 को यूनेस्को की एक शैक्षिक परियोजना के तहत भारत में टेलीविज़न की शुरुआत हुई थी।


21- भारत में टेलीविज़न सेवा का विधिवत आरंभ कब से हुआ?


15 अगस्त 1965 से भारत में टेलीविज़न सेवा का विधिवत आरंभ हुआ।


22- किस वर्ष तक भारत में टेलीविज़न सेवा आकाशवाणी का हिस्सा थी?


1976 तक टेलीविज़न सेवा आकाशवाणी का हिस्सा थी। 1 अप्रैल 1976 से इसे अलग कर दिया गया। इसे दूरदर्शन नाम दिया गया।


23- पी सी जोशी रिपोर्ट क्या है? इसके बारे में बताएं।


1980 में प्रोफेसर पी सी जोशी की अध्यक्षता में दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक समिति गठित की गई थी। जोशी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है - हमारे जैसे समाज में जहां पुराने मूल्य टूट रहे हों और नए न बन रहे हों, वहां दूरदर्शन बड़ी भूमिका निभाते हुए जनतंत्र को मज़बूत बना सकता है।


24- सिनेमा के आविष्कार का श्रेय किसे जाता है?


सिनेमा के आविष्कार का श्रेय थॉमस अल्वा एडिसन को जाता है।


25- पहली फ़िल्म कब और कहां बनी? इसका क्या नाम था?


पहली फ़िल्म 1894 में फ्रांस में बनी। उसका नाम था- 'द अराइवल ऑफ ट्रेन'।


26- भारत में पहली फ़िल्म कौन-सी बनी थी? यह कब बनी थी?


भारत में बनी पहली फ़िल्म थी- 'राजा हरिश्चंद्र'। इसे दादा साहेब फ़ाल्के ने 1913 में बनाया था। यह एक मूक फ़िल्म थी।


27- भारतीय फ़िल्मों का जनक किसे कहा जाता है?


भारतीय फ़िल्मों का जनक दादा साहेब फ़ाल्के को कहा जाता है।


28- भारत में बनी पहली बोलती फ़िल्म कौन-सी थी? इसे कब बनाया गया था?


भारत में बनी पहली बोलती फ़िल्म थी- 'आलम आरा'। इसे 1931 में बनाया गया था।



भाग- २


https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2020/08/2.html





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए योजना

 2025 में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सुनियोजित योजना बनाकर तैयारी करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हिंदी में अधिकाधिक अंक प...