1- खेत में काम करते रहने को लेकर लेखक का क्या विश्वास था?
क) खेती में बहुत आमदनी है।
ख) खेती करने से हाथ कुछ नहीं लगेगा।
ग) खेती करने में बहुत मेहनत है।
घ) खेती एक आरामदायक व्यवसाय है।
2- पाठशाला जाने की बात लेखक अपने दादा से क्यों नहीं कर पाता है?
क) लेखक को पाठशाला जाना पसंद नहीं है।
ख) दादा पाठशाला भेजना नहीं चाहते हैं।
ग) पाठशाला का नाम सुनते ही दादा हड्डी-पसली एक कर देगा।
घ) ख और ग दोनों।
3- सारे गांव में दादा का कोल्हू सबसे पहले शुरू होता था क्योंकि
क) कोल्हू जल्दी शुरू करने से ज्यादा गुड़ निकलता है।
ख) कोल्हू जल्दी शुरू करने से अच्छे भाव मिलते हैं।
ग) क और ख दोनों।
घ) इनमें से कोई नहीं।
4- ईख से ज्यादा गुड़ निकालना हो तो-
क) ईख को खेत में देर तक खड़ी रखना चाहिए।
ख) ईख को जल्दी काट लेना चाहिए।
ग) ईख को जल्दी काट कर कुछ दिन खलिहान में रखना चाहिए।
घ) ख और ग दोनों।
5- गुड़ के संबंध में दादा की क्या समझ थी?
क) गुड़ ज्यादा मिलना चाहिए।
ख) भाव ज्यादा मिलना चाहिए।
ग) क और ख दोनों।
घ) इनमें से कोई नहीं।
6- आनंदा ने अपने पढ़ने की बात किससे की?
क) दादा से।
ख) मां से।
ग) दत्ता जी राव से।
घ) स्कूल के मास्टर से।
7- मां के मन में जंगली सूअर बहुत गहराई में बैठा हुआ था। इसका अर्थ है-
क) आनंदा का पिता जंगली सूअर पालता था।
ख) उस इलाके में जंगली सूअर का डर था।
ग) आनंदा के पिता का व्यवहार हिंसक था।
घ) मां जंगली सूअर से बहुत डरती थी।
8- आनंदा और उसकी मां पढ़ाई के संबंध में किससे बात करती है?
क) आनंद के पिता से।
ख) दत्ता जी राव सरकार से।
ग) सौंदलगेकर मास्टर से।
घ) विद्यालय के प्रधानाध्यापक से।
9- आनंदा किस कक्षा में नामांकन की तैयारी करता है?
क) चौथी कक्षा में।
ख) पांचवी कक्षा में।
ग) छठी कक्षा में।
घ) सातवीं कक्षा में।
10- किसने कहा- "उसके सामने ही तुझसे कुछ पूछूंगा तो निडर होकर साफ-साफ उत्तर देना। डरना मत।"
क) दत्ता जी राव ने।
ख) आनंदा के पिता ने।
ग) सौंदलगेकर मास्टर ने।
घ) आनंदा की मां ने।
11- "अब तू जा, कहना जीमने बुलाया है।" यहां जीमने का क्या अर्थ है?
क) कोल्हू चलाना।
ख) गुड़ निकालना।
ग) भोजन करना।
घ) फसल काटना।
12- आनंदा के पिता का क्या नाम है?
क) गणप्पा
ख) रतनाप्पा
ग) कटप्पा
घ) सनप्पा
13- "खेती और घर के काम में इसका बिल्कुल ध्यान नहीं है।" किसका कथन है?
क) दत्ता जी राव का
ख) आनंद के दादा का
ग) आनंदा का
घ) आनंदा की मां का
14- "इस समय उसका कोई बस नहीं चला था।" यहां 'उसका' से किसकी ओर संकेत किया गया है?
क) आनंदा की मां
ख) आनंदा का दादा
ग) चव्हाण का लड़का
घ) वसंत पाटील
15- "उस चक्की की अपेक्षा मास्टर की छड़ी की मार अच्छी लगती थी।" इसका क्या आशय है?
क) उसे चक्की चलाना अच्छा नहीं लगता है।
ख) उसे मास्टर की छड़ी की मार अच्छी लगती है।
ग) उसे खेती की अपेक्षा पाठशाला जाना अच्छा लगता है।
घ) उसे पाठशाला जाने से डर लगता है।
16- "पहले दिन ही इस घटना ने मेरे दिल की धड़कन बढ़ा दी और छाती में धक-धक होने लगी।" यहां किस घटना की ओर संकेत किया गया है?
क) पुस्तक का फट जाना
ख) गमछा की खींचातानी
ग) कक्षा के मॉनिटर से झगड़ा
घ) प्रधानाध्यापक से डांट
17- "यह चव्हाण का बच्चा बिना बात के उठक-पटक करता है।" किसने कहा?
क) रणनवरे मास्टर
ख) सौंदलगेकर मास्टर
ग) वसंत पाटील
घ) आनंदा
18- "मेरी ही पाठशाला मुझे चोंच मार-मारकर घायल कर रही थी।" ऐसा क्यों कहा गया है?
क) पाठशाला में बहुत मार पड़ती थी।
ख) पाठशाला में चोंच मारने वाले बहुत पक्षी थे।
ग) पाठशाला में सभी बच्चे बहुत शैतान थे।
घ) पाठशाला में कुछ बच्चे आनंदा को तंग किया करते थे।
19- "वे प्रायः छड़ी का उपयोग नहीं करते थे।" यह बात किसके संबंध में कही गई है?
क) रणनवरे मास्टर
ख) सौंदलगेकर मास्टर
ग) मंत्री मास्टर
घ) प्रधानाध्यापक
20- पहले आनंदा को अकेलापन बहुत खटकता था, अब अकेलेपन से कोई ऊब नहीं होती। इस परिवर्तन के क्या कारण हैं?
क) पढ़ाई में मन लगना
ख) खेती में मन लगना
ग) कविता में मन लगना
घ) दोस्तों के साथ समय बिताना।
उत्तर
1- ख, 2- घ, 3- ख, 4- क, 5- ख, 6- ख, 7- ग, 8- ख, 9- ख, 10- क, 11- ग, 12- ख, 13- ख, 14- ख, 15- ग, 16- ख, 17- क, 18- घ, 19- ग, 20- ग
सिल्वर वैडिंग पाठ पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2021/01/mcq.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें