प्रश्नों की नवीनतम सूची देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
1- 'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है' की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है?
2- बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झांक रहे होंगे?
3- मंज़िल तक पहुंचने के लिए चिड़िया विकल है, लेकिन कवि नहीं। ऐसा क्यों?
4- 'कविता के बहाने' पाठ के आधार पर बताएं कि सब घर एक कर देने के माने क्या है?
5- उड़ने और खिलने का कविता से क्या संबंध बनता है?
6- कविता और बच्चे को सामानांतर रखने के क्या कारण हो सकते हैं?
7- कविता के संदर्भ में 'बिना मुरझाए महकने के माने' क्या होते हैं?
8- 'कैमरे में बंद अपाहिज' करुणा के मुखोटे में छिपी क्रूरता की कविता है- स्पष्ट कीजिए।
9- 'हम समर्थ शक्तिवान' और 'हम एक दुर्बल को लाएंगे' पंक्ति के माध्यम से कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
10- 'परदे पर वक्त की कीमत है' कहकर कवि ने पूरे साक्षात्कार के प्रति अपना नज़रिया किस रूप में रखा है?
11- टिप्पणी कीजिए- गरबीली गरीबी, भीतर की सरिता, बहलाती सहलाती आत्मीयता, ममता के बादल।
12- 'बहलाती सहलाती आत्मीयता बर्दाश्त नहीं होती है' और कविता के शीर्षक 'सहर्ष स्वीकारा है' में आप कैसे अंतर्विरोध पाते हैं?
13- कविता के किन उपमानों को देखकर यह कहा जा सकता है कि 'उषा' कविता गांव की सुबह का गतिशील शब्दचित्र है?
14- भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
उपर्युक्त पंक्तियों में कोष्ठक से कविता में क्या विशेष अर्थ पैदा हुआ है?
15- कवितावली में उद्धृत छंदों के आधार पर स्पष्ट करें कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है।
16- शोकग्रस्त माहौल में हनुमान के अवतरण को करुण रस के बीच वीर रस का आविर्भाव क्यों कहा गया है?
17- भ्रातृशोक में हुई राम की दशा को तुलसी ने प्रभु की नर लीला की अपेक्षा सच्ची मानवीय अनुभूति के रूप में रचा है। क्या आप इससे सहमत हैं?
18- 'बोले वचन मनुज अनुसारी' का क्या अर्थ है?
19- खुद का परदा खोलने से क्या आशय है?
20- किस्मत हमको रो लेवे है हम किस्मत को रो ले हैं - का क्या अर्थ है?