विशेष संदर्भ : हिंदी पखवाड़ा (Hindi Pakhwada)
1- गोदान किसका उपन्यास है?
(क) प्रेमचंद
(ख) अज्ञेय
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) यशपाल
2- कामायनी महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) सुमित्रानंदन पंत
(घ) महादेवी वर्मा
3- रामचरितमानस किस भाषा में रचित है?
(क) ब्रज
(ख) अवधी
(ग) मैथिली
(घ) खड़ी बोली
4- 'दो बैलों की कथा' कहानी के मुख्य पात्र उस किसान का क्या नाम है, जिसके हीरा और मोती दो बैल थे?
(क) हल्कू
(ख) होरी
(ग) झूरी
(घ) रामू
5- 'हामिद' नामक पात्र प्रेमचंद की किस कहानी से संबंधित है?
(क) दो बैलों की कथा
(ख) पंच परमेश्वर
(ग) नमक का दारोगा
(घ) ईदगाह
6- 'हंस' पत्रिका की शुरुआत किसने की थी?
(क) निराला
(ख) प्रेमचंद
(ग) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
7- हिंदी का पहला समाचार-पत्र कौन-सा है?
(क) भारत मित्र
(ख) भारत दुर्दशा
(ग) विशाल भारत
(घ) उदंत मार्तंड
8- 'नील गगन' में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय
9- 'मनोहर' का संधि-विच्छेद होगा-
(क) मन+ओहर
(ख) मन:+ओहर
(ग) मनो+हर
(घ) मन:+हर
10- 'माता-पिता' में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) द्वंद्व
(घ) अव्ययीभाव
11- 'कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय' - पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) रूपक
(ग) यमक
(घ) श्लेष
12- "पाहुन ज्यों आए हों गांव में शहर के" - पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) रूपक
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) अनुप्रास
13- 'चौपाई' छंद में कितनी मात्राएं होती हैं?
(क) 11
(ख) 13
(ग) 16
(घ) 18
14- 'पढ़ाई' शब्द में प्रत्यय भेद बताइए-
(क) तद्धित
(ख) कृत
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं
15- विद्यापति किस काल के कवि हैं?
(क) आदिकाल
(ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल
(घ) आधुनिक काल
16- इनमें से कौन हिंदी के रचनाकार नहीं है?
(क) कबीर
(ख) रसखान
(ग) ललद्यद
(घ) मीरा
17- संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं शामिल हैं?
(क) 16
(ख) 18
(ग) 20
(घ) 22
18- हिंदी भाषा की लिपि क्या है?
(क) गुरुमुखी
(ख) खरोष्ठी
(ग) ब्राह्मी
(घ) देवनागरी
19- 'अंधेर नगरी' नाटक के रचनाकार कौन है?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(घ) भारतेंदु हरिश्चंद्र
20- 'मैला आंचल' किसका उपन्यास है?
(क) प्रेमचंद
(ख) अज्ञेय
(ग) शेखर जोशी
(घ) फणीश्वर नाथ रेणु
21- इनमें से कौन-सी रचना भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर नहीं लिखा गया है?
(क) तमस
(ख) झूठा सच
(ग) गोदान
(घ) आधा गांव
22- 'एक कहानी यह भी' किसकी आत्मकथा है?
(क) मृदुला गर्ग
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) मधु कांकरिया
23- 'मधुशाला' कविता-संग्रह के कवि कौन हैं?
(क) शमशेर बहादुर सिंह
(ख) गजानन माधव मुक्तिबोध
(ग) हरिवंश राय बच्चन
(घ) रघुवीर सहाय
24- प्रेमचंद का जन्म किस वर्ष हुआ था?
(क) 1869
(ख) 1880
(ग) 1889
(घ) 1890
25- कारक के कितने भेद होते हैं?
(क) 4
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 8
26- भारतीय संविधान में हिंदी को कौन-सा दर्जा प्राप्त है?
(क) राष्ट्रभाषा
(ख) राज्य भाषा
(ग) राजभाषा
(घ) संपर्क भाषा
27- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 12 सितंबर
(ख) 14 सितंबर
(ग) 18 सितंबर
(घ) 28 सितंबर
28- निम्न में से कौन भक्तिकाल के कवि नहीं है?
(क) कबीर दास
(ख) सूरदास
(ग) रैदास
(घ) केशवदास
29- 'अंडे के छिलके' एकांकी के रचनाकार कौन है?
(क) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) जगदीश चंद्र माथुर
(घ) मोहन राकेश
30- 'पुष्प की अभिलाषा' कविता के रचयिता कौन हैं?
(क) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
(ख) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
(ग) सोहनलाल द्विवेदी
(घ) माखनलाल चतुर्वेदी
31- 'राम की शक्ति पूजा' किसकी कविता है?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
(घ) नागार्जुन
32- 'आज भी खड़े हैं तालाब' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(क) भवानी प्रसाद मिश्र
(ख) अनुपम मिश्र
(ग) ओम थानवी
(घ) अशोक बाजपेयी
33- प्रसिद्ध ग्रंथ 'पद्मावत' के रचयिता कौन हैं?
(क) कबीर दास
(ख) सूरदास
(ग) तुलसीदास
(घ) जायसी
34- निम्नलिखित पंक्तियां किस छंद में है:
हस्ती चढ़िए ज्ञान की सहज दुलीचा डारि।
स्वान रूप संसार है भूकन दै झख मारि।।
(क) चौपाई
(ख) सोरठा
(ग) सवैया
(घ) दोहा
35- हिंदी वर्णमाला में कुल कितने वर्ण होते हैं?
(क) 43
(ख) 45
(ग) 48
(घ) 52
1- क, 2- ख, 3- ख, 4- ग, 5- घ, 6- ख, 7- घ, 8- घ, 9- घ, 10- ग, 11- ग, 12- ग, 13- ग, 14- ख, 15- क, 16- ग, 17- घ, 18- घ, 19- घ, 20- घ, 21- ग, 22- ग, 23- ग, 24- ख, 25- घ, 26- ग, 27- ख, 28- घ, 29- घ, 30- घ, 31- ग, 32- ख, 33- घ, 34- घ, 35- घ