शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

वे आंखें, MCQ

 1- सुमित्रानंदन पंत किस युग के कवि हैं?


क. छायावाद 

ख. प्रगतिवाद 

ग. प्रयोगवाद 

घ. नई कविता



2- इनमें से कौन-सी रचना सुमित्रानंदन पंत की नहीं है?


क. चिदंबरा

ख. पल्लव

ग. अनामिका

घ. वीणा



3- 'वे आंखें' किस दौर की कविता है?


क. छायावाद 

ख. प्रगतिवाद 

ग. प्रयोगवाद 

घ. नई कविता



4- पंत जी ने किसान की आंखों की तुलना किससे की है?


क. गरीब की आंखों से

ख. भूखे व्यक्ति से

ग. सुनसान जगह से

घ. अंधकार से भरी गुफा से



5- 'दैन्य दुख' मैं कौन-सा अलंकार है?


क. उपमा 

ख. रूपक 

ग. अनुप्रास 

घ. उत्प्रेक्षा



6- 'नीरव रोदन' में कौन-सा समास है?


क. अव्ययीभाव 

ख. तत्पुरुष 

ग. कर्मधारय 

घ. बहुव्रीहि



7- रचनाकार को किसान की आंखों में देखकर डर क्यों लगता है?


क. किसान का चेहरा बहुत डरावना है।

ख. किसान की दयनीय स्थिति को देखकर।

ग. किसान की आंखों में एक प्रकार का रोग है।

घ. किसान की आंखों में घोर दुख दिखाई देता है।



8- किसान अपने खेत से बेदखल क्यों हो जाता है?


क. किसान के पास अपना कोई खेत नहीं है।

ख. मौसम खराब होने के कारण।

ग. फसल खराब हो जाने के कारण।

घ. ज़मींदार का कर्ज़ न चुका पाने के कारण।



9- किसान का बेटा जवानी ही में कैसे मारा जाता है?


क. आपसी झगड़े के कारण

ख. पुलिस की लाठी खाने से

ग. ज़मींदार के आदमी उसे लाठी से पीटते हैं।

घ. उसकी प्राकृतिक मौत होती है।



10- कथन(A) : किसान को उजरी से बहुत लगाव है।

कारण(R) : उजरी किसान की गाय है।


क. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

ख. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।

ग. A सही है, लेकिन R ग़लत है।

घ. A ग़लत है, लेकिन R सही है।



11- कथन(A) : किसान की पत्नी की मौत हो जाती है।

कारण(R) : गांव में कोई अस्पताल नहीं है।


क. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

ख. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।

ग. A सही है, लेकिन R ग़लत है।

घ. A ग़लत है, लेकिन R सही है।



12- कथन(A) : किसान की दुधमुंही बेटी ही अब एकमात्र सहारा है।

कारण(R) : परिवार के सभी सदस्य किसान को छोड़ जाते हैं।


क. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

ख. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।

ग. A सही है, लेकिन R ग़लत है।

घ. A ग़लत है, लेकिन R सही है।



13- कथन(A) : किसान की पतोहू विधवा हो जाती है।

कारण(R) : वह पति घातिन थी।


क. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

ख. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।

ग. A सही है, लेकिन R ग़लत है।

घ. A ग़लत है, लेकिन R सही है।



14- पैर की जूती किसके लिए प्रयोग किया गया है?


क. पत्नी के लिए

ख. पतोहू के लिए

ग. बेटी के लिए

घ. मां के लिए



15- इनमें से मुहावरा नहीं है-


क. सांप लोटना

ख. छाती फटना

ग. पति घातिन

घ. आंखों का तारा



16- कथन(A) : किसान की आंखों में क्षण भर के लिए चमक आ जाती है।

कारण(R) : जब किसान को सुख के दिन याद आते हैं।


क. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

ख. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।

ग. A सही है, लेकिन R ग़लत है।

घ. A ग़लत है, लेकिन R सही है।




उत्तर


1- क, 2- ग, 3- ख, 4- घ, 5- ग, 6- ग, 7- घ, 8- घ, 9- ग, 10- ख, 11- ग, 12- घ, 13- ग, 14- क, 15- ग, 16- क

2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए योजना

 2025 में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सुनियोजित योजना बनाकर तैयारी करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हिंदी में अधिकाधिक अंक प...