शनिवार, 23 जनवरी 2021

डायरी के पन्ने, MCQ

 



1- डायरी के पन्ने किसके द्वारा रचित है?

क) हेलेन केलर 

ख) ऐन फ्रैंक

ग) अरुंधति रॉय

घ) किरण देसाई



2- डायरी के पन्ने की पृष्ठभूमि क्या है?


क) प्रथम विश्व युद्ध 

ख) द्वितीय विश्व युद्ध 

ग) फ्रांसीसी क्रांति 

घ) रूसी क्रांति



3- ऐन फ्रैंक की डायरी मूलतः किस भाषा में रचित है?


क) अंग्रेजी 

ख) फ्रेंच 

ग) डच 

घ) जर्मन



4- ऐन फ्रैंक की डायरी का प्रथम प्रकाशन किस वर्ष हुआ था?


क) 1947

ख) 1952

ग) 1939

घ) 1961



5- यहूदियों को पीला सितारा क्यों पहनना पड़ता था?


क) यह धार्मिक प्रतीक चिन्ह था।

ख) उनकी पहचान के लिए।

ग) उनका पारंपरिक रिवाज था।

घ) उपर्युक्त सभी।



6- ऐन और उसके परिवार को अज्ञातवास में क्यों जाना पड़ा?


क) नाजी सेना के अत्याचार से बचने के लिए।

ख) उनका घर तोड़ दिया गया था।

ग) विश्व युद्ध की वजह से।

घ) उपर्युक्त सभी।



7- यातना शिविरों में किसे रखा जाता था?


क) युद्ध बंदियों को

ख) यहूदियों को

ग) जर्मन सेनाओं को

घ) उपर्युक्त सभी।



8- ऐन और उसके परिवार अज्ञातवास के दिनों में कहां रुके थे?


क) उसके पापा के मित्र के घर में

ख) उसके ननिहाल में

ग) उसके पापा के ऑफिस में

घ) मिस्टर वान दान के घर में



9- शाम के 4:00 बजते ही अंधेरा होने के बाद ऐन अपना समय कैसे बिताती थी?


क) पहेलियां बुझाकर 

ख) व्यायाम करके 

ग) किताबों की समीक्षा करके 

घ) उपर्युक्त सभी।



10- "दिन के वक्त हमारे पर्दे हटाए नहीं जा सकते।" ऐसा क्यों?


क) धूप बहुत तेज निकलती थी।

ख) घरों में चारों तरफ शीशे ही शीशे थे।

ग) वे अज्ञातवास में थे।

घ) वहां चारों तरफ घनी आबादी थी।



11- ऐन फ्रैंक अपनी डायरी लिखते समय-


क) वाक्यों को लिखकर बार-बार काटा करती है।

ख) एक बार लिखकर उन्हें काटना पसंद नहीं करती।

ग) थोड़ा लिखकर उसे रद्दी की टोकरी में डाल देती है।

घ) क और ग दोनों।



12- हिल्वरसम में नए राशन कार्ड क्यों जारी किए गए?


क) सरकारी योजना थी।

ख) हिटलर का आदेश था।

ग) अज्ञातवास में रह रहे लोगों की सुविधा के लिए।

घ) जर्मन सैनिकों की सुविधा के लिए।



13- डच लोगों में अंगूठी पहनने का रिवाज समाप्त होने के क्या कारण थे?


क) अंगूठी की कीमत बहुत बढ़ गई थी।

ख) युद्ध के कारण अंगूठी उपलब्ध नहीं हो पाती थी।

ग) चोरी-चकारी बहुत बढ़ गई थी।

घ) अंगूठी न पहनने का हिटलर का आदेश था।



14- ऐन की डायरी में संबोधित 'किट्टी' कौन है?


क) उसकी दोस्त

ख) उसकी बहन

ग) एक निर्जीव गुड़िया

घ) उसकी बिल्ली



15- बच्चे को जन्म देते समय होने वाली तकलीफ की तुलना ऐन फ्रैंक किससे करती है?


क) दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की तकलीफ से।

ख) युद्ध में घायल सैनिकों की तकलीफ से।

ग) बीमार व्यक्ति की तकलीफ से।

घ) एक गरीब आदमी की तकलीफ से।



16- ऐन फ्रैंक औरतों के संबंध में क्या कहती है?


क) औरतों को बच्चे पैदा करना बंद कर देना चाहिए।

ख) औरतों को बच्चे पैदा करना बंद नहीं करना चाहिए।

ग) औरतों को समाज में अधिकार व सम्मान मिलना चाहिए। 

घ) ख और ग दोनों।



17- "ऐन फ्रैंक की डायरी एक ऐतिहासिक दौर का जीवंत दस्तावेज है।" क्यों?


क) इसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के संबंध में बहुत सी जानकारी मिलती है।

ख) इसमें यहूदियों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में जानकारी मिलती है।

ग) इसमें हिटलर के शासन की एक झलक मिलती है।

घ) उपर्युक्त सभी।



18- "काश, कोई तो होता जो मेरी भावनाओं को गंभीरता से समझ पाता। अफसोस, ऐसा व्यक्ति मुझे अब तक नहीं मिला….।" ऐन फ्रैंक ने ऐसा क्यों कहा?


क) उसके माता-पिता उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे।

ख) उसकी बहन उसकी भावनाओं का सम्मान नहीं करती थी।

ग) उसके दोस्त उसकी बातों को ठीक से समझते नहीं थे।

घ) उपर्युक्त सभी।


19- मिस्टर वान दान कौन हैं?


क) ऐन के दोस्त

ख) मार्गोट के दोस्त

ग) ऐन के पिता के दोस्त

घ) ऐन की मां के दोस्त



20- ऐन फ्रैंक के मकान में किराएदार कौन था?


क) मिस्टर गोल्डश्म्डिट

ख) मिस्टर डसेल

ग) मिस्टर वान दान

घ) मिस्टर कुगलर




उत्तर


1- ख,  2- ख,  3- ग,  4- क,  5- ख,  6- क,  7- ख,  8- ग,  9- घ,  10- ग,  11- ख,  12- ग,  13- ग,  14- ग,  15- ख,  16- घ,  17- घ,  18- घ,  19- ग,  20- क


1 टिप्पणी:

2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए योजना

 2025 में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सुनियोजित योजना बनाकर तैयारी करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हिंदी में अधिकाधिक अंक प...