गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

प्रश्र-पत्र प्रारूप (Blue Print), कक्षा- 9

 कक्षा- नौवीं

विषय- हिंदी

प्रश्र-पत्र प्रारूप (Blue Print)

कुल अंक : 80


खंड- क (40 अंक)

बहुविकल्पी प्रश्र (MCQ)


1- अपठित गद्यांश (5 अंक)

2- अपठित काव्यांश (5 अंक)


3- उपसर्ग एवं प्रत्यय (4 अंक)

4- समास (4 अंक)

5- वाक्य भेद (4 अंक)

6- अलंकार (4 अंक)


7- दिए गए गद्यांश पर आधारित 5 प्रश्र (5 अंक)

8- दो बहुविकल्पी प्रश्र (2 अंक)


9- दिए गए काव्यांश पर आधारित 5 प्रश्र (5 अंक)

10- दो बहुविकल्पी प्रश्र (2 अंक)



खंड- ख (40 अंक)

वर्णनात्मक प्रश्र (Descriptive Question)



11- गद्य से चार प्रश्र (4x2=8 अंक)


12- काव्य से तीन प्रश्र (3x2=6 अंक)


13- कृतिका से दो प्रश्र (2x3= 6 अंक)



14- अनुच्छेद लेखन (5 अंक)

15- पत्र (5 अंक)

16- संवाद (5 अंक)

17- लघुकथा (5 अंक)




सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

लघुकथा लेखन

 

कथा शब्द से आप सब भली-भांति परिचित होंगे। कथा का अर्थ है- कहानी। कहानी सुनना हम सबको बचपन से ही अच्छा लगता रहा है। दादी-नानी के द्वारा बचपन में सुनाई गई कहानियां तो बच्चों को याद ही रहती हैं क्योंकि यह बहुत मज़ेदार हुआ करती हैं।


हम जब कहानी सुनते हैं तो उससे बंध जाते हैं और उसके आगे की घटना जानने के लिए तब तक उत्सुक रहते हैं और जिज्ञासा प्रकट करते हैं, जब तक कि हमें पूरी कहानी न सुना दी जाए। 


एक अच्छी कहानी उसे ही कही जाती है जो हमें बांधकर रख सके, जो हमारे भीतर जिज्ञासा प्रकट कर सके, जो हमारे भीतर उत्सुकता जगा सके और अंत तक सुनने के लिए रोचकता बनाए रख सके। इसे ही कहानीपन कहा जाता है।


हम जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, कहानी सुनने के साथ-साथ पाठ्यक्रमों में तथा कहानी की अन्य पुस्तकों के माध्यम से कई कहानियां स्वयं भी पढ़ते हैं। बहुत-सी कहानियों को पढ़ने के बाद भी बहुत दिनों तक हमें वही कहानी याद रहती है जिसमें रोचकता होती हैं। आप सबने कई कहानियां ऐसी भी पढ़ी होंगी, जिससे हमें नैतिक शिक्षा मिलती है। रोचक तरीके से लिखी गई शिक्षाप्रद कहानियां हमें बहुत कुछ सिखा जाती हैं।

कहानी में रोचकता के साथ-साथ उसका शीर्षक भी बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। कई कहानियां तो ऐसी होती हैं जिनके शीर्षक ही हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं और पढ़ने को बाध्य करते हैं।

इसके बाद कहानी में पात्र का स्थान आता है। कहानी लेखन के समय पात्रों का चुनाव बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए। कई कहानियां हम ऐसी पढ़ते हैं, जिनके पात्र सदा के लिए अमर हो चुके हैं, उन्हें कोई भूल नहीं सकता।

कहानी का अंत भी बहुत आकर्षक, प्रभावकारी तथा शिक्षाप्रद होना चाहिए। इससे कहानी की छाप मन पर बहुत दिनों तक बनी रहती है।


आप सोच रहे होंगे लघुकथा की बात के प्रसंग में कथा अथवा कहानी की बात होने लगी। इस तरह इसमें लघु का लोप हो गया।


लघुकथा में लघु का अर्थ संक्षिप्त होता है और कथा का अर्थ कहानी।


दरअसल कथा और लघुकथा में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों के मूल तत्त्व एक ही हैं। अंतर केवल इनके आकार को लेकर है। लघुकथा संक्षिप्त कथा होती है। यह सामान्य कहानी से आकार में छोटी होती है। इसमें समय, घटना, पात्र और संवाद आदि के विस्तार का कोई अवसर नहीं होता है।


  • लघुकथा कम से कम शब्दों में लिखी जाती है। इसमें किसी एक घटना को आधार बनाकर ही कहानी लिखी जाती है।

  • इसमें पात्रों की संख्या कम से कम रखी जाती है।

  • पात्रों के बीच संवाद बहुत आवश्यकता होने पर ही लिखी जाती है तथा इसे संक्षिप्त रखा जाता है।

  • लघुकथा में कम शब्दों में रोचकता बनाए रखते हुए कहानी लिखी जाती है।

  • लघुकथा लेखन में भाषा का बहुत महत्त्व होता है। भाषा घटना एवं पात्रों के अनुरूप सुगठित रूप में प्रयोग की जाती है। इसमें अतिरिक्त विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं होती है।

  • लघुकथा का अंत भी रोचक तथा शिक्षाप्रद होना चाहिए।

  • लघुकथा का शीर्षक अति संक्षिप्त तथा आकर्षक होना चाहिए।


कक्षा नौवीं के पाठ्यक्रम में लघुकथा लेखन को शामिल किया गया है। प्रश्न पत्र में आपको लघुकथा लेखन के लिए प्रश्न दिए जाएंगे जो 5 अंक के होंगे।


लघुकथा लेखन के प्रश्न कई रूप में पूछे जा सकते हैं :- 


(१) लघुकथा लेखन के लिए संकेत बिंदु दिए जा सकते हैं, जिसके आधार पर आपको कहानी लिखनी होगी।


(२) चित्र के रूप में भी प्रश्न दिए जा सकते हैं, जिसके आधार पर लघुकथा की रचना करने के लिए कहा जा सकता है।


(३) लघुकथा लेखन के लिए कोई शीर्षक देकर भी उसके आधार पर कथा लेखन के लिए कहा जा सकता है।


इन प्रश्नों के उत्तर लिखने में सबसे महत्वपूर्ण है- आपकी कल्पना-शक्ति। 


दिए गए संकेत बिंदुओं, चित्रों अथवा शीर्षक को देखकर आप एक कथा की कल्पना करेंगे तथा उसे कम से कम शब्दों में लिखेंगे। लघुकथा लेखन के लिए शब्द सीमा 100 से 120 शब्द हैं। लघुकथा लिखने के बाद उसका एक उपयुक्त शीर्षक देना आवश्यक है।


आशा है थोड़ी सी कल्पना-शक्ति और थोड़े से अभ्यास के बाद आप एक अच्छी लघुकथा लिख सकने में सफल होंगे तथा परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करेंगे।




रविवार, 21 फ़रवरी 2021

राजस्थान की रजत बूंदें', MCQ

 


1- 'राजस्थान की रजत बूंदें' पाठ के आधार पर बताएं कि कौन-सा पानी पीने के काम में लाया जाता है?


क) पालर पानी 

ख) रेजाणी पानी 

ग) पाताली पानी 

घ) साधारण पानी



2- कुंई का निर्माण कहां किया जाता है?


क) जहां मिट्टी नरम हो। 

ख) जहां मिट्टी गीली हो। 

ग) जहां भू-जल का स्तर अच्छा हो। 

घ) जहां मिट्टी के नीचे खड़िया पट्टी हो।



3- कुंई का व्यास छोटा क्यों रखा जाता है?


क) इससे पानी का स्तर ऊंचा रहता है।

ख) पानी वाष्पीकृत कम होता है।

ग) कुंई को ढकना सरल होता है।

घ) उपर्युक्त सभी।



4- चड़स किस काम में आता है?


क) कुंई की चिनाई करने के लिए।

ख) कुंई को ढकने के लिए।

ग) कुंई से पानी निकालने के लिए।

घ) मिट्टी की खुदाई के लिए।



5- 'राजस्थान की रजत बूंदें' पाठ के लेखक कौन हैं?


क) प्रभाकर मिश्र 

ख) भवानी प्रसाद मिश्र 

ग) अनुपम मिश्र 

घ) अनुराग मिश्र



6- 'रजत' का क्या अर्थ है?


क) पानी 

ख) सोना 

ग) सुंदर 

घ) चांदी



7- कुंई की खुदाई किस औजार से की जाती है?


क) हसुआ 

ख) बसौली 

ग) खुरपी 

घ) कुदाल



8- कुंई की खुदाई कर रहे मजदूरों पर ऊपर से लोग मुट्ठी भर रेत नीचे फेंकते हैं। ऐसा क्यों?


क) कुंई बनाने में रेत का इस्तेमाल होता है।

ख) ऐसा वहां का रिवाज है।

ग) गर्मी कम करने के लिए।

घ) उपरोक्त सभी।



9- चेलवांजी कुंई का निर्माण करते समय अपने सिर पर किसी धातु का एक बर्तन टोप की तरह क्यों पहनते हैं?


क) गर्मी से बचने के लिए। 

ख) चोट से बचने के लिए। 

ग) सर्दी से बचने के लिए।

घ) यह उनका पोशाक है।



10- पालर पानी क्या होता है?


क) जो पानी धरातल पर बहता है।

ख) जो पानी कुंई में जमा होता है।

ग) जो पानी जमीन के अंदर जमा होता है।

घ) इनमें से कोई नहीं।



11- आच प्रथा क्या है?


क) कारीगरों को रोजगार देने की प्रथा

ख) कारीगरों को उचित मजदूरी देने की प्रथा

ग) कारीगरों को सम्मानित करने की प्रथा

घ) कारीगरों को भोजन देने की प्रथा



12- कुंई का मुंह छोटा रखने के कारणों में शामिल नहीं है-


क) कुंई में पानी कम होता है।

ख) वाष्पीकरण से बचाने के लिए।

ग) कुंई को ढकना आसान होता है।

घ) वहां जमीन कम होती है।



13- निजी होते हुए भी कुंई पर ग्राम समाज का अंकुश क्यों रहता है?


क) वहां का वैसा ही कानून है।

ख) कुंई सार्वजनिक ज़मीन पर बनाई जाती है।

ग) ग्राम समाज का मुखिया तानाशाह होता है।

घ) क्योंकि कुंई घर से बाहर बनाई जाती है।



14- जैसलमेर जिले के खड़ेरो की ढाणी गांव को छह- बीसी के नाम से क्यों जाना जाता है?


क) वहां 26 कुंई बनी हुई है।

ख) वहां 620 कुंई बनी हुई है।

ग) वहां 120 कुंई बनी हुई है।

घ) वहां 2600 कुंई बनी हुई है।



15- इनमें से खड़िया पट्टी को किस नाम से नहीं जानते हैं?


क) बिट्टू रो बल्लियो

ख) धड़धड़ो 

ग) खड़ी

घ) चेजा पट्टी



16- इनमें से किस जिले में खड़िया पट्टी नहीं मिलती है?


क) चुरू

ख) बीकानेर

ग) जयपुर

घ) जैसलमेर



17- चड़स किस चीज से नहीं बनाई जाती है?


क) मोटे कपड़े से 

ख) चमड़े से 

ग) फटी ट्यूब से 

घ) प्लास्टिक से 



18- राजस्थान में वर्षा की मात्रा नापने में किस शब्द को प्रयोग में लाया जाता है?


क) चेजा

ख) रेजा

ग) चेलवांजी

घ) चड़स



19- कुंई बनाए जाने के स्थान पर वर्षा का जल भू-जल से क्यों नहीं मिल पाता है?


क) बलुई मिट्टी होने के कारण

ख) खड़िया पत्थर होने के कारण

ग) बहुत गर्मी होने के कारण

घ) अधिक वर्षा न होने के कारण



20- 'राजस्थान की रजत बूंदें' पाठ किस पुस्तक से लिया गया है?


क) आज भी खरे हैं तालाब

ख) राजस्थान की रजत बूंदें

ग) पर्यावरण संरक्षण

घ) जल ही जीवन है




उत्तर


1- ख,  2- घ,  3- घ,  4- ग,  5- ग,  6- घ,  7- ख,  8- ग,   9- ख,  10- क,  11- ग,  12- घ,  13- ख,  14- ग,  15- घ,  16- ग,  17- घ,  18- ख,  19- ख,  20- ख

व्यावहारिक लेखन से संबंधित प्रश्न

 (कक्षा 11)


1- टिप्पण (नोटिंग) से आप क्या समझते हैं?


2- टिप्पण (नोटिंग) लिखते समय किन आवश्यक बातों को ध्यान में रखना चाहिए?


3- अनुस्मारक (रिमाइंडर) क्या है? इसका प्रयोग कब किया जाता है?


4- अर्द्धसरकारी पत्र से आप क्या समझते हैं?


5- कार्यसूची (एजेंडा) क्या है?


6- कार्यसूची (एजेंडा) लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?


7- कार्यवृत्त (मिनिट्स) क्या हैं?


8- कार्यवृत्त (मिनिट्स) में क्या लिखा जाता है?


9- प्रेस विज्ञप्ति अथवा प्रेस रिलीज़ क्या है? यह क्यों लिखा जाता है?


10- स्ववृत्त (बायोडाटा) लेखन क्या है? इसका प्रयोग कहां किया जाता है?


11- स्ववृत्त (बायोडाटा) लेखन में किन बातों को शामिल करना आवश्यक है?


12- शब्दकोश क्या है? इसका क्या उपयोग है?


13- विश्वकोश से आप क्या समझते हैं?


14- साहित्य कोश क्या होता है?


15- शब्दकोश में वर्णों का अनुक्रम कैसे रखा जाता है?


16- शब्दकोश लेखन में (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) संयुक्ताक्षरों की स्थिति कहां होती है?


17- शब्दकोश में स्वर रहित व्यंजन से प्रारंभ होने वाले शब्दों को कहां रखा जाता है?


18- शब्दकोश लेखन में संकेत सूची का क्या महत्त्व है?




शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

जनसंचार माध्यम (Jansanchar Madhyam)

 (परीक्षोपयोगी लघु उत्तरीय प्रश्न)


1- प्रिंट माध्यम की खूबियां क्या हैं?


2- प्रिंट माध्यम की कमियों को बताइए।


3- संपादकीय से आप क्या समझते हैं? संपादक का क्या दायित्व होता है?


4- रेडियो समाचार की भाषा पर एक टिप्पणी लिखिए।


5- रेडियो के लिए समाचार लेखन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?


6- उल्टा पिरामिड शैली क्या है? समाचार लेखन में इसका उपयोग कैसे होता है?


7- टेलीविजन माध्यम की क्या विशेषता है?


8- टेलीविजन माध्यम के विभिन्न चरण कौन-कौन से हैं?


9- रेडियो और टेलीविजन समाचार की भाषा में क्या अंतर है?


10- इंटरनेट पत्रकारिता की शुरुआत कब से हुई? भारत में इंटरनेट पत्रकारिता का इतिहास कितना पुराना है?


11- इंटरनेट में हिंदी की क्या स्थिति है? एक संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।


12- पत्रकारीय लेखन क्या है?


13- समाचार कैसे लिखा जाता है?


14- फीचर क्या है?


15- फीचर लेखन की विशेषताएं संक्षेप में लिखिए।


16- विशेष रिपोर्ट क्या है? यह कैसे लिखा जाता है?


17- स्तंभ लेखन से आप क्या समझते हैं?


18- साक्षात्कार का क्या महत्व होता है?


19- किसी भी समाचार पत्र में संपादक के नाम पत्र का क्या महत्व है?


20- विशेष लेखन से आप क्या समझते हैं?


21- विशेष लेखन के विभिन्न क्षेत्र कौन-कौन से हो सकते हैं? 


22- सूचनाओं के विभिन्न स्रोत क्या-क्या हैं?




बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़- लता मंगेशकर, MCQ

 Bhartiya Gayikaon me bejod Lata Mangeshkar



राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें।


1- 'भारतीय गायिकाओं में बेजोड़- लता मंगेशकर' पाठ के लेखक कौन हैं?


क) कुमार गौरव 

ख) कुमार गंधर्व

ग) विलायत खां

घ) दीनानाथ मंगेशकर



2- लता मंगेशकर के पिता का नाम है-


क) रमानाथ मंगेशकर 

ख) दीनानाथ मंगेशकर 

ग) काशीनाथ मंगेशकर 

घ) विश्वनाथ मंगेशकर



3- लेखक कुमार गंधर्व ने सबसे पहले लता की आवाज कहां सुनी थी?


क) टेलीविजन पर 

ख) रेडियो पर 

ग) फिल्म में 

घ) लाइव कार्यक्रम में



4- चित्रपट संगीत में लता के पहले प्रसिद्ध गायिका कौन थी?


क) मुमताज बेगम 

ख) नूरजहां 

ग) आबिदा परवीन 

घ) परवीन सुलताना



5- विलायत खां किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं?


क) बांसुरी 

ख) शहनाई 

ग) सितार 

घ) संतूर



6- लेखक के अनुसार भारतीय गायिकाओं में लता मंगेशकर बेजोड़ क्यों है?


क) लता के कारण चित्रपट संगीत को लोकप्रियता प्राप्त हुई है।

ख) लोगों का शास्त्रीय संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण बदला है।

ग) लता के कारण आजकल के नन्हे-मुन्ने भी सुर में गुनगुनाते हैं।

घ) उपर्युक्त सभी।



7- संगीत के प्रति साधारण लोगों के दृष्टिकोण में क्या परिवर्तन हुए हैं?


क) उनका स्वर ज्ञान बढ़ रहा है।

ख) सुरीलापन क्या है, इसकी समझ उन्हें हो रही है।

ग) तरह-तरह की लय के भी प्रकार उन्हें सुनाई पड़ने लगे हैं।

घ) उपर्युक्त सभी।



8- संगीत जगत को लता का क्या योगदान है?


क) संगीत की लोकप्रियता 

ख) संगीत का प्रसार 

ग) संगीत के प्रति अभिरुचि का विकास 

घ) उपर्युक्त सभी।



9- सामान्य श्रोता के लिए संगीत में क्या महत्वपूर्ण है?


क) ध्वनि मुद्रिका 

ख) राग 

ग) ताल 

घ) मिठास



10- संगीत में 'गानपन' का क्या अर्थ है?


क) लय 

ख) ताल 

ग) राग 

घ) मिठास



11- लता के गाने की विशेषता है-


क) गानपन 

ख) स्वरों की निर्मलता

ग) नादमय उच्चार 

घ) उपर्युक्त सभी।



12- लेखक के अनुसार लता ने किस रस के गाने के साथ न्याय नहीं किया है?


क) श्रृंगार 

ख) करुण 

ग) वात्सल्य 

घ) वीभत्स



13- लेखक के अनुसार लता के गाने में किस तरह के दोष देखे जाते हैं?


क) मुग्ध श्रृंगार की अभिव्यक्ति वाले मध्य या द्रुत लय में गाना।

ख) अधिकतर गाने ऊंची पट्टी में गाना।

ग) क और ख दोनों।

घ) इनमें से कोई नहीं।



14- इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है-


क) गंभीरता शास्त्रीय संगीत का स्थाई भाव है।

ख) चपलता चित्रपट संगीत का मुख्य गुण धर्म है।

ग) चित्रपट संगीत का ताल प्राथमिक अवस्था का ताल होता है।

घ) इनमें से कोई नहीं।



15- लेखक के अनुसार चित्रपट संगीत गाने वाले को शास्त्रीय संगीत की उत्तम जानकारी होना-


क) आवश्यक है। 

ख) आवश्यक नहीं है।

ग) क और ख दोनों।

घ) इनमें से कोई नहीं।



16- खानदानी गवैयों के अनुसार किस कारण लोगों की अभिरुचि बिगड़ गई है?

क) शास्त्रीय संगीत 

ख) चित्रपट संगीत 

ग) लोक संगीत

घ) रॉक संगीत



17- "चित्रपट संगीत क्षेत्र की लता अनभिषिक्त सम्राज्ञी है।" अनभिषिक्त का क्या अर्थ है?


क) महान

ख) बेताज

ग) सर्वश्रेष्ठ

घ) सुरीली



18- "ऐसा कलाकार शताब्दियों में शायद एक ही पैदा होता है।" यह पंक्ति किसके लिए कही गई है?


क) नूरजहां 

ख) दीनानाथ मंगेशकर 

ग) कुमार गंधर्व 

घ) इनमें से कोई नहीं।



19- लय कितने प्रकार की होती है?


क) दो

ख) तीन

ग) चार

घ) पांच



20- तीन ताल में कितनी मात्राएं होती हैं?


क) 12

ख)  3

ग) 16

घ)  9




उत्तर


1- ख,  2- ख,  3- ख,  4- ख,  5- ग,  6- घ,  7- घ,  8- घ,  9- घ,  10- घ,  11- घ,  12- ख,  13- ग,  14- घ,  15- क,  16- ख,  17- ख,  18- घ,  19- ख,  20- ग



राजस्थान की रजत बूँदें' पाठ के MCQ यहाँ पढ़ें|


शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

कविता, नाटक और कहानी की रचना-प्रक्रिया से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

 


कविता की रचना-प्रक्रिया


1- कविता लेखन के लिए कौन से तत्त्व आवश्यक हैं?

2- कविता लेखन में शब्द का क्या महत्त्व है?

3- बिंब क्या है? उदाहरण सहित इसे स्पष्ट करें।

4- कविता में बिंब की क्या भूमिका है?

5- कविता में छंद की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

6- कविता लेखन में भाव तत्त्व का क्या महत्त्व है?

7- कविता लेखन में प्रतिभा की आवश्यकता पर अपने विचार लिखिए।

8- कविता में विचार का क्या स्थान है?



नाटक की रचना-प्रक्रिया



1- नाटक को दृश्य काव्य क्यों कहा जाता है?

2- नाटक में समय का बंधन क्यों आवश्यक है?

3- नाटक लेखन में शब्द के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

4- नाटक के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन से हैं?

5- नाटक में संवाद का क्या महत्व है?

6- नाटक में मंच सज्जा की क्या भूमिका है?

7- नाटक की भाषा के संबंध में टिप्पणी कीजिए।

8- नाटक में पात्रों की वेशभूषा का क्या महत्व है?

9- कहानी और नाटक में क्या समानताएं होती है?

10- नाटक साहित्य की अन्य विधाओं से कैसे अलग है?

11- किसी कहानी के नाट्य रूपांतरण में किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

12- रेडियो नाटक से आप क्या समझते हैं?

13- रेडियो नाटक में ध्वनि संकेतों का क्या महत्त्व है?

14- रेडियो नाटक मंचीय नाटक से कैसे भिन्न होता है?

15- रेडियो नाटक की विशेषताएं लिखिए।



कहानी की रचना-प्रक्रिया



1- कहानी लेखन के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन से हैं?

2- कहानी लेखन में देशकाल, स्थान और परिवेश का क्या महत्त्व है?

3- कहानी में पात्रों के चयन का क्या आधार होना चाहिए?

4- कहानी लेखन में द्वंद्व तत्त्व की क्या भूमिका है?

5- कहानी में पात्रों के संवाद का क्या महत्व है?

6- कहानी की भाषा कैसी होनी चाहिए?

7- कथानक क्या है? इसका विस्तार कैसे होता है?

8- कहानी लेखन में 'क्लाइमैक्स' अथवा 'समापन' का क्या महत्त्व है?



2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए योजना

 2025 में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सुनियोजित योजना बनाकर तैयारी करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हिंदी में अधिकाधिक अंक प...