1- वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है, पर भक्तिन बहुत समझदार है - लेखिका ने ऐसा क्यों कहा?
क) भक्तिन ने अपना नाम बदल लिया था।
ख) वह अपना समृद्धि-सूचक नाम किसी को बताती नहीं थी।
ग) भक्तिन बहुत शिक्षित थी।
घ) भक्तिन गांव से आई थी।
2- लेखिका ने लक्ष्मी का नया नामकरण किस आधार पर किया?
क) लक्ष्मी को यह नाम बहुत पसंद था।
ख) लेखिका को यह नाम बहुत पसंद था।
ग) लक्ष्मी के गले में कंठी माला देखकर।
घ) लक्ष्मी की भक्ति को देखकर।
3- "तुम पचै का का बताई- यहै पचास बरिस से संग रहित है।" किसका कथन है?
क) महादेवी
ख) भक्तिन की बड़ी बेटी
ग) भक्तिन की जेठानी
घ) भक्तिन
4- लक्ष्मी गांव से जब लेखिका के पास आई थी, उस समय उसकी क्या उम्र रही होगी?
क) 25 साल
ख) 35 साल
ग) 50 साल
घ) 75 साल
5- सेवक-धर्म में भक्तिन किससे स्पर्धा करती है?
क) भरत से।
ख) लक्ष्मण से।
ग) हनुमान से।
घ) विभीषण से।
6- लक्ष्मी का विवाह किस उम्र में कर दी गई थी?
क) 5 वर्ष
ख) 9 वर्ष
ग) 13 वर्ष
घ) 16 वर्ष
7- लक्ष्मी के पिता के देहांत होने पर उसकी विमाता ने उसी समय सूचना क्यों नहीं भेजी?
क) संदेश भेजने का कोई साधन नहीं था।
ख) लक्ष्मी का ससुराल बहुत दूर था।
ग) लक्ष्मी की विमाता ईर्ष्यालु और संपत्ति की लालची थी।
घ) लक्ष्मी के पिता ने मरने से पहले उसे ऐसा करने के लिए कहा था।
8- 'हाय लछमिन अब आई' - किसका कथन है?
क) लक्ष्मी की विमाता का।
ख) लक्ष्मी की सास का।
ग) गांव वालों का।
घ) लक्ष्मी के भाई का।
9- पति की मृत्यु के समय लक्ष्मी की उम्र क्या थी?
क) 25 वर्ष
ख) 29 वर्ष
ग) 35 वर्ष
घ) 42 वर्ष
10- छोटी बहू के लीक छोड़कर चलने के कारण उसे दंड मिलना आवश्यक हो गया। - यहां लीक छोड़ने का क्या आशय है?
क) नियम न मानना
ख) अनुशासन भंग करना
ग) बेटी का जन्म लेना
घ) घर का काम न करना।
11- लक्ष्मी की सास के कितने बेटे थे?
क) दो
ख) तीन
ग) चार
घ) पांच
12- लक्ष्मी आज अपने मरे हुए पति को बुढ़ऊ कहकर क्यों संबोधित करती है?
क) वह बूढ़ा होकर मरा था।
ख) मरते समय उसकी उम्र 36 वर्ष थी।
ग) लक्ष्मी स्वयं अब बूढ़ी हो गई है।
घ) लक्ष्मी के पति को बुढ़ऊ कहलाना पसंद था।
13- लक्ष्मी के पति के मरने के बाद उसके जेठ- जिठौत उसकी दोबारा शादी क्यों करवाना चाहते थे?
क) लक्ष्मी की उम्र अभी बहुत कम थी।
ख) लक्ष्मी की जायदाद को पाने के लिए।
ग) परिवार में सभी लक्ष्मी का बहुत आदर करते थे।
घ) लक्ष्मी के पति की यह आखिरी इच्छा थी।
14- लक्ष्मी ने अपनी संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए क्या किया?
क) उसने दूसरी शादी कर ली।
ख) उसने सभी बेटियों की शादी कर दामाद को घरजमाई बना लिया।
ग) उसने केवल बड़े दामाद को घरजमाई बनाया।
घ) उसने सारी जिम्मेदारी अपने जेठ को दे दी।
15- 'भक्तिन का दुर्भाग्य भी उससे कम हठी नहीं था।' - यह किस प्रसंग में कहा गया है?
क) उसके पति के मर जाने पर
ख) उसकी बड़ी लड़की के विधवा होने पर
ग) उसके जायदाद के छिन जाने पर।
घ) लक्ष्मी के गांव छोड़ देने पर।
16- लक्ष्मी गांव छोड़कर शहर क्यों आ गई?
क) गरीबी के कारण
ख) अपमानित होने के कारण
ग) उसे घर से निकाल दिया गया
घ) गांव में महामारी फैल गई थी।
17- भक्तिन के स्वभाव के संबंध में सही कथन नहीं है-
क) वह बहुत मेहनती थी।
ख) वह दूसरों को अपने मन के अनुसार बना लेना चाहती थी।
ग) लेखिका को उसका बनाया भोजन बहुत पसंद आया।
घ) वह अपने में किसी प्रकार के परिवर्तन को स्वीकार नहीं करती थी।
18- "भक्तिन अच्छी है यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं।" यहां भक्तिन के किस दुर्गुण की बात कही गई है?
क) देहाती खाना पकाना
ख) देहाती भाषा का प्रयोग
ग) पैसे छुपाकर रखना
घ) झूठ बोलना।
19- "ऊ बिचरिअऊ तौ रात-दिन काम मां झुकी रहती हैं, अउर तुम पचै घूमती फिरती हौ!" यहां 'तुम' किसके लिए कहा गया है?
क) लेखिका के लिए।
ख) भक्तिन के लिए।
ग) छात्रावास की लड़कियों के लिए।
घ) लेखिका की सखी के लिए।
20- भक्तिन की कहानी अधूरी क्यों है?
क) भक्तिन के बारे में लेखिका को अधिक जानकारी नहीं है।
ख) भक्तिन ने अपनी पूरी कहानी लेखिका को नहीं बताई।
ग) भक्तिन अभी जीवित है, इसलिए कहानी अधूरी है।
घ) क्योंकि लेखिका को जेल जाना पड़ा था।
उत्तर
1- ख, 2- ग, 3- घ, 4- ग, 5- ग, 6- क, 7- ग, 8- ग, 9- ख, 10- ग, 11- ख, 12- ग, 13- ख, 14- ग, 15- ख, 16- ख, 17- ग, 18- ग, 19- ग, 20- ग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें