गुरुवार, 14 जनवरी 2021

जूझ (Joojh) MCQ Anand Yadav

 



1- खेत में काम करते रहने को लेकर लेखक का क्या विश्वास था?


क) खेती में बहुत आमदनी है।

ख) खेती करने से हाथ कुछ नहीं लगेगा।

ग) खेती करने में बहुत मेहनत है।

घ) खेती एक आरामदायक व्यवसाय है।



2- पाठशाला जाने की बात लेखक अपने दादा से क्यों नहीं कर पाता है?


क) लेखक को पाठशाला जाना पसंद नहीं है।

ख) दादा पाठशाला भेजना नहीं चाहते हैं।

ग) पाठशाला का नाम सुनते ही दादा हड्डी-पसली एक कर देगा।

घ) ख और ग दोनों।



3- सारे गांव में दादा का कोल्हू सबसे पहले शुरू होता था क्योंकि


क) कोल्हू जल्दी शुरू करने से ज्यादा गुड़ निकलता है।

ख) कोल्हू जल्दी शुरू करने से अच्छे भाव मिलते हैं।

ग) क और ख दोनों।

घ) इनमें से कोई नहीं।



4- ईख से ज्यादा गुड़ निकालना हो तो-


क) ईख को खेत में देर तक खड़ी रखना चाहिए।

ख) ईख को जल्दी काट लेना चाहिए।

ग) ईख को जल्दी काट कर कुछ दिन खलिहान में रखना चाहिए।

घ) ख और ग दोनों।



5- गुड़ के संबंध में दादा की क्या समझ थी?


क) गुड़ ज्यादा मिलना चाहिए।

ख) भाव ज्यादा मिलना चाहिए।

ग) क और ख दोनों।

घ) इनमें से कोई नहीं।



6- आनंदा ने अपने पढ़ने की बात किससे की?


क) दादा से। 

ख) मां से। 

ग) दत्ता जी राव से। 

घ) स्कूल के मास्टर से।



7- मां के मन में जंगली सूअर बहुत गहराई में बैठा हुआ था। इसका अर्थ है-


क) आनंदा का पिता जंगली सूअर पालता था।

ख) उस इलाके में जंगली सूअर का डर था।

ग) आनंदा के पिता का व्यवहार हिंसक था।

घ) मां जंगली सूअर से बहुत डरती थी।



8- आनंदा और उसकी मां पढ़ाई के संबंध में किससे बात करती है?


क) आनंद के पिता से। 

ख) दत्ता जी राव सरकार से। 

ग) सौंदलगेकर मास्टर से।

घ) विद्यालय के प्रधानाध्यापक से।



9- आनंदा किस कक्षा में नामांकन की तैयारी करता है?


क) चौथी कक्षा में।

ख) पांचवी कक्षा में।

ग) छठी कक्षा में।

घ) सातवीं कक्षा में।



10- किसने कहा- "उसके सामने ही तुझसे कुछ पूछूंगा तो निडर होकर साफ-साफ उत्तर देना। डरना मत।"


क) दत्ता जी राव ने।

ख) आनंदा के पिता ने।

ग) सौंदलगेकर मास्टर ने।

घ) आनंदा की मां ने।



11- "अब तू जा, कहना जीमने बुलाया है।" यहां जीमने का क्या अर्थ है?


क) कोल्हू चलाना। 

ख) गुड़ निकालना। 

ग) भोजन करना। 

घ) फसल काटना।



12- आनंदा के पिता का क्या नाम है?


क) गणप्पा 

ख) रतनाप्पा 

ग) कटप्पा 

घ) सनप्पा



13- "खेती और घर के काम में इसका बिल्कुल ध्यान नहीं है।" किसका कथन है?


क) दत्ता जी राव का 

ख) आनंद के दादा का 

ग) आनंदा का 

घ) आनंदा की मां का



14- "इस समय उसका कोई बस नहीं चला था।" यहां 'उसका' से किसकी ओर संकेत किया गया है?


क) आनंदा की मां

ख) आनंदा का दादा

ग) चव्हाण का लड़का

घ) वसंत पाटील




15- "उस चक्की की अपेक्षा मास्टर की छड़ी की मार अच्छी लगती थी।" इसका क्या आशय है?


क) उसे चक्की चलाना अच्छा नहीं लगता है।

ख) उसे मास्टर की छड़ी की मार अच्छी लगती है।

ग) उसे खेती की अपेक्षा पाठशाला जाना अच्छा लगता है।

घ) उसे पाठशाला जाने से डर लगता है।



16- "पहले दिन ही इस घटना ने मेरे दिल की धड़कन बढ़ा दी और छाती में धक-धक होने लगी।" यहां किस घटना की ओर संकेत किया गया है?


क) पुस्तक का फट जाना 

ख) गमछा की खींचातानी 

ग) कक्षा के मॉनिटर से झगड़ा 

घ) प्रधानाध्यापक से डांट



17- "यह चव्हाण का बच्चा बिना बात के उठक-पटक करता है।" किसने कहा?


क) रणनवरे मास्टर

ख) सौंदलगेकर मास्टर

ग) वसंत पाटील

घ) आनंदा



18- "मेरी ही पाठशाला मुझे चोंच मार-मारकर घायल कर रही थी।" ऐसा क्यों कहा गया है?


क) पाठशाला में बहुत मार पड़ती थी।

ख) पाठशाला में चोंच मारने वाले बहुत पक्षी थे।

ग) पाठशाला में सभी बच्चे बहुत शैतान थे।

घ) पाठशाला में कुछ बच्चे आनंदा को तंग किया करते थे।



19- "वे प्रायः छड़ी का उपयोग नहीं करते थे।" यह बात किसके संबंध में कही गई है?


क) रणनवरे मास्टर

ख) सौंदलगेकर मास्टर

ग) मंत्री मास्टर

घ) प्रधानाध्यापक



20- पहले आनंदा को अकेलापन बहुत खटकता था, अब अकेलेपन से कोई ऊब नहीं होती। इस परिवर्तन के क्या कारण हैं?


क) पढ़ाई में मन लगना 

ख) खेती में मन लगना 

ग) कविता में मन लगना 

घ) दोस्तों के साथ समय बिताना।




उत्तर


1- ख,  2- घ,  3- ख,  4- क,  5- ख,  6- ख,  7- ग,  8- ख,  9- ख,  10- क,  11- ग,  12- ख,  13- ख,  14- ख,  15- ग,  16- ख,  17- क,  18- घ,  19- ग,  20- ग


सिल्वर वैडिंग पाठ पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-


https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2021/01/mcq.html



बुधवार, 13 जनवरी 2021

सिल्वर वैडिंग, MCQ

 




1- यशोधर बाबू ने दफ्तर की घड़ी को सुस्त ठहराया क्योंकि-


क) वे अपनी घड़ी रोजाना रेडियो समाचार से मिलाते थे।

ख) वे अपनी घड़ी रोजाना रेलवे स्टेशन से मिलाते थे। 

ग) वे अपनी घड़ी रोजाना दूरदर्शन समाचार से मिलाते थे।

घ) वे अपनी घड़ी को दफ्तर की घड़ी से मिलाते थे।



2- दफ्तर में यशोधर बाबू के मातहतों को शाम 5:00 बजे के बाद भी बैठना पड़ता था क्योंकि-


क) यशोधर बाबू किसी को जाने की अनुमति नहीं देते थे।

ख) दफ्तर में छुट्टी 6:00 बजे होती थी।

ग) यशोधर बाबू देर तक रुकते थे।

घ) दफ्तर में काम अधिक रहता था।



3- दफ्तर से चलते-चलते यशोधर बाबू जूनियरों से कोई मनोरंजक बात कर लेते थे-


क) यशोधर बाबू बहुत मजाकिया आदमी थे।

ख) दफ्तर के लोग बहुत मजाकिए थे।

ग) कृष्णानंद पांडे से यशोधर बाबू ने यह आदत सीखी थी।

घ) किशनदा ने यशोधर बाबू को ऐसा करने के लिए बाध्य किया था।



4- किसने कहा - "आप लोगों की देखादेखी सेक्शन की घड़ी भी सुस्त हो गई है।"


क) किशनदा ने।

ख) यशोधर बाबू ने।

ग) पाटिल ने।

घ) चड्डा ने।



5- "बाबा आदम के ज़माने की है बड़े बाऊ यह तो।" यहां 'यह' से क्या संकेत किया गया है?


क) साइकिल 

ख) पेन 

ग) घड़ी 

घ) दफ्तर।



6- दफ्तर में चड्डा किस ओहदे पर काम करता था?


क) क्लर्क 

ख) असिस्टेंट ग्रेड 

ग) सेक्शन ऑफिसर 

घ) चपरासी



7- "हम पुरानी चाल के, हमारी घड़ी पुरानी चाल की" - इस पंक्ति से यशोधर बाबू क्या कहना चाहते हैं?


क) यशोधर बाबू को पुरानी चीजें पसंद है। 

ख) यशोधर बाबू को नई चीजें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। 

ग) यशोधर बाबू पुराने ख्यालात के हैं।

घ) यशोधर बाबू को पुरानी घड़ी पसंद है।



8- यशोधर बाबू को दिल्ली आते ही सरकारी दफ्तर में किसी भी काम पर नहीं लगाया जा सका क्योंकि-


क) यशोधर बाबू की शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं थी।

ख) यशोधर बाबू की उम्र कम थी।

ग) यशोधर बाबू दिल्ली पढ़ने के लिए आए थे।

घ) यशोधर बाबू अधिक तनख्वाह चाह रहे थे।



9- यशोधर बाबू ने मैट्रिक की परीक्षा कहां से पास की थी?


क) दिल्ली 

ख) अल्मोड़ा 

ग) जयपुर 

घ) इलाहाबाद।



10- यशोधर बाबू किशन दा को दफ्तर में क्या कहकर बुलाते थे?


क) दादा

ख) दा

ग) सर

घ) साहब



11- यशोधर बाबू गोल मार्केट से सेक्रेट्रिएट तक पहले साइकिल में आते जाते थे, इधर पैदल आने-जाने लगे हैं क्योंकि-


क) उनकी साइकिल खराब हो गई थी।

ख) वे अब साइकिल नहीं चला पाते हैं।

ग) उनके बच्चों को यशोधर बाबू का साइकिल चलाना पसंद नहीं है।

घ) उनके घर और दफ्तर की दूरी बहुत कम हो गई है।



12- यशोधर बाबू के संबंध में सही विकल्प चुनिए-


क) यशोधर बाबू अपने मातहतों के साथ हंसी-मजाक कर लिया करते थे।

ख) यशोधर बाबू एक सख्त ऑफिसर थे।

ग) यशोधर बाबू अपने मातहतों के साथ बैठकर चाय-पानी और गप्प-गपाष्टक किया करते थे।

घ) यशोधर बाबू दफ्तर में अधिक समय तक रुकना वक्त बरबाद करना समझते थे।



13- यशोधर बाबू ने हर बार गोल मार्केट छोड़ने से इंकार क्यों कर दिया?


क) गोल मार्केट उनकी यादों में बसा हुआ था।

ख) उनके बच्चे गोल मार्केट छोड़ना नहीं चाहते थे।

ग) उनका दफ्तर गोल मार्केट में ही था।

घ) गोल मार्केट का उनका मकान बहुत शानदार था।



14- भले ही यशोधर बाबू का दफ्तर 5:00 बजे छूटता हो, वह घर 8:00 बजे से पहले नहीं पहुंचते। क्यों?


क) उन्हें दफ्तर में काम अधिक रहता था।

ख) दफ्तर के बाद उन्हें और भी काम करने होते थे।

ग) पारिवारिक मतभेद के कारण वे घर जल्दी नहीं आना चाहते थे।

घ) वह घर की जरूरतें पूरी करने के लिए ओवरटाइम किया करते थे।



15- "एनीवे- जेनरेशनों में गैप तो होता ही है सुना" - किसका कथन है?


क) यशोधर बाबू की बेटी का।

ख) यशोधर बाबू के बड़े लड़के का।

ग) यशोधर बाबू की पत्नी का।

घ) इनमें से कोई नहीं।



16- यशोधर बाबू की पत्नी अपने मूल संस्कारों से किसी भी तरह आधुनिक नहीं है तथापि वह मॉड हो गई है। कैसे?


क) उन्हें आधुनिक होना अच्छा लगता है।

ख) बच्चों की तरफदारी करने की मातृसुलभ मजबूरी से।

ग) यशोधर बाबू उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

घ) सामाजिक मजबूरी के कारण।



17- किशन दा के रिटायर होने के बाद यशोधर बाबू उन्हें अपने क्वार्टर में क्यों नहीं ठहरा पाए?


क) किशन दा अपने गांव जाना चाहते थे।

ख) यशोधर बाबू को क्वार्टर नहीं मिला हुआ था।

ग) यशोधर बाबू के क्वार्टर में जगह नहीं थी।

घ) किशन दा यशोधर बाबू के साथ नहीं रहना चाहते थे।



18- किशन दा की मृत्यु का कारण पूछने पर उनके रिश्तेदार ने यशोधर बाबू को कहा 'जो हुआ होगा'। इसका अर्थ है-


क) कुछ तो हुआ है।

ख) पता नहीं, क्या हुआ।

ग) कुछ हुआ होगा।

घ) उपरोक्त सभी।



19- गधा पचीसी में कोई क्या करता है इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि बाद में हर आदमी समझदार हो जाता है। इस पंक्ति का आशय है-


क) हर आदमी गधा होता है।

ख) 25 साल तक आदमी गधा होता है।

ग) जिम्मेदारी आने पर हर आदमी समझदार हो जाता है।

घ) उपरोक्त सभी।



20- किसका कथन है - "मूर्ख लोग मकान बनाते हैं, सयाने उनमें रहते हैं।"


क) यशोधर बाबू 

ख) यशोधर बाबू की पत्नी 

ग) यशोधर बाबू का बड़ा लड़का 

घ) किशन दा



उत्तर


1- क,  2- ग,  3- ग,  4- ख,  5- ग,  6- ख,  7- ग,  8- ख,  9- ख,  10- घ,  11- ग,  12- क,  13- क,  14- ग,  15- घ,  16- ख,  17- ग,  18- ख,  19- ग,  20- घ








'जूझ' पाठ पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 
https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2021/01/mcq_14.html

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

प्रश्नपत्र का खाका (Blue print)

 विषय-हिंदी (आधार) (विषय कोड - 302)

कक्षा- बारहवीं

प्रश्नपत्र का खाका (Blue print)


    खंड ‘अ’ (वस्तुपरक प्रश्न)


विषय-वस्तु 

उप-भार 

कुल भार 

1 


अपठित गद्यांश (चिंतन क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल पर बहुविकल्पात्मक प्रश्न) 



15


क


दो अपठित गद्यांशों में से कोई एक गद्यांश (1 अंक x 10 प्रश्न)

10 

 

 

ख 

दो अपठित पद्यांशों में से कोई एक पद्यांश (1 अंक x 5 प्रश्न)


5 


2 


कार्यालयी हिन्दी और रचनात्मक-लेखन (अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक के आधार पर)



5


क

अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक से बहुविकल्पात्मक प्रश्न (1अंक x 5 प्रश्न)


5 


3 


पाठ्य-पुस्तक आरोह भाग-2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न 



10

क 

पठित काव्यांश पर पाँच बहुविकल्पीय प्रश्न (1अंक x 5 प्रश्न)


5 


ख

पठित गद्यांश पर पाँच बहुविकल्पीय प्रश्न (1अंक x 5 प्रश्न)


5 

 

4 


अनुपूरक पाठ्य-पुस्तक वितान भाग-2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न



10

क

पठित पाठों पर दस बहुविकल्पीय प्रश्न (1अंक x 10 प्रश्न)


10 


                                     

   खंड ‘ब’ (वर्णनात्मक प्रश्न)




विषय-वस्तु 

उप-भार 

कुल भार 

5 


कार्यालयी हिन्दी और रचनात्मक लेखन 


20

क 

दिए गए नए और अप्रत्याशित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन (5 अंक x 1 प्रश्न)


5 




ख  

औपचारिक विषय से संबन्धित पत्र-लेखन (5 अंक x 1 प्रश्न ) (विकल्प सहित)


5 


ग 

कविता/कहानी/नाटक की रचना-प्रक्रिया पर आधारित दो लघुत्तरीय प्रश्न 


(3 अंक x 1 प्रश्न)+(2 अंक x 1 प्रश्न) (विकल्प सहित)


5 


घ

समाचार लेखन (उल्टा पिरामिड शैली) /फीचर लेखन/आलेख लेखन पर आधारित दो लघुत्तरीय प्रश्न 


(3 अंक x 1 प्रश्न)+(2 अंक x 1 प्रश्न) (विकल्प सहित)


5 


6 


पाठ्य पुस्तक आरोह भाग -2 


20

क

काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 


(लगभग 50-60 शब्दों में) (3 अंक x 2 प्रश्न)


6 


ख

काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर


 (लगभग 30-40 शब्दों में) (2 अंक x 2 प्रश्न)


4 


ग

गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 


(लगभग 50-60 शब्दों में) (3 अंक x 2 प्रश्न)


6 


घ

गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 


(लगभग 30-40 शब्दों में) (2 अंक x 2 प्रश्न)


4 




कुल अंक 


80 

https://schoolmeinhindi.blogspot.com/2020/09/12.html

तुलसीदास (कवितावली एवं रामचरितमानस) कक्षा- 12वीं

  तुलसीदास: अध्ययन मार्गदर्शिका लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तरी तुलसीदास ने शास्त्रीय और लोकभाषा के बीच संतुलन कैसे साधा? उनकी रचनाओं में यह द्वंद्...