विषय कोड-302
कक्षा- 12वीं
परीक्षा भार विभाजन (सत्र 2020-21)
जैसाकि आप सब जानते हैं कि सत्र 2020-21 के लिए सीबीएसई ने प्रश्न-पत्र के प्रारूप में बदलाव किए हैं तथा परीक्षा भार विभाजन में भी परिवर्तन किए गए हैं।
आज हम यहां 12वीं कक्षा के हिंदी (आधार) पाठ्यक्रम में हुए बदलाव तथा परीक्षा भार विभाजन के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।
सत्र 2020-21 में भी लिखित परीक्षा का अंक भार 80 ही रहेगा लेकिन इन अंको का विभाजन प्रश्न-पत्र में इस बार कुछ अलग ढंग से होगा।
हिंदी (आधार) विषय के प्रश्न-पत्र के मुख्य दो भाग होंगे-
१- खंड अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) 40 अंक
२- खंड ब (वर्णनात्मक प्रश्न) 40 अंक
खंड - अ
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
अंक - 40
1- अपठित गद्यांश 1 अंक x 10 प्रश्न
2- अपठित काव्यांश 1अंक x 5 प्रश्न
3- अभिव्यक्ति और माध्यमन 1 अंक x 5 प्रश्न
4- आरोह भाग - 2 गद्य 1 अंक x 5 प्रश्न
5- आरोह भाग - 2 काव्य 1 अंक x 5 प्रश्न
6- वितान भाग - 2 1 अंक x 10 प्रश्न
खंड - ब
(वर्णनात्मक प्रश्न)
अंक - 40
1- नए अप्रत्याशित विषय पर 150 शब्दों में लेखन। 5 अंक
(तीन वैकल्पिक विषय में से किसी एक पर लिखना है)
2- औपचारिक पत्र-लेखन (विकल्प सहित) 5 अंक
3- कविता/ कहानी/ नाटक की रचना-प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न
दो लघु उत्तरीय प्रश्न (3 x 1, 2 x 1) = 5 अंक
4- समाचार लेखन (उल्टा पिरामिड शैली/ फीचर लेखन/ आलेख लेखन)
दो लघु उत्तरीय प्रश्न (3 x 1, 2 x 1) = 5 अंक
5- आरोह काव्य खंड
क) तीन प्रश्नों में से दो के उत्तर (50-60 शब्दों में 3 x 2 = 6)
ख) तीन प्रश्नों में से दो के उत्तर (30-40 शब्दों में 2 x 2 = 4)
6- आरोह गद्य खंड
क) तीन प्रश्नों में से दो के उत्तर (50-60 शब्दों में 3 x 2 = 6)
ख) तीन प्रश्नों में से दो के उत्तर (30-40 शब्दों में 2 x 2 = 4)
आंतरिक मूल्यांकन
20 अंक
1- श्रवण (सुनना) कौशल की जांच - 5 अंक
2- वाचन (बोलना) कौशल की जांच - 5 अंक
3- परियोजना कार्य - 10 अंक
क) विषय वस्तु - 5 अंक
ख) भाषा एवं प्रस्तुति - 3 अंक
ख) शोध एवं मौलिकता। - 2 अंक
* निम्नलिखित पाठ सत्र 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम से हटा दिए गए हैं-
कक्षा ग्यारहवीं के लिए यहां देखें-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें